Headlines

प्यार पाने के नायाब तरीके, कोई पोल पर चढ़ा, किसी ने गर्लफ्रेंड को देखने के लिए हैक कर लिया CCTV!

[ad_1]

Last Updated:

हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां पर एक शख्स 120 फीट ऊंटे टावर पर चढ़ गया. आप सोच रहे होंगे कि उसने ऐसा क्यों किया…चलिए आपको बताते हैं.

प्यार पाने के नायाब तरीके, कोई पोल पर चढ़ा, किसी ने हैक किया CCTV!प्यार पाने के लिए लोगों ने हद पार कर दी. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

प्यार के लिए कितना कुछ लिखा जा चुका है. पर जो पंक्तियां सबसे खूबसूरती से इस एहसास को समझाती हैं, वो हैं- “ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है.” लोग प्यार में क्या कुछ नहीं कर जाते. प्यार में जंग हो जाती हैं तो प्यार में लोग पोल पर चढ़ जाते हैं और सीसीटीवी तक हैक कर लेते हैं. अगर आपको विश्वास नहीं हो रहा है, तो चलिए हम बताते हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां पर एक शख्स 120 फीट ऊंटे टावर पर चढ़ गया. आप सोच रहे होंगे कि उसने ऐसा क्यों किया…चलिए आपको बताते हैं.

कुशीनगर के अहरौली मिश्र के रहने वाले कृष्णा की शादी हो चुकी है मगर उनकी बीवी की विदाई मायके से नहीं हो रही थी. कारण था दोनों की जाति में फर्क. रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा धोबी समुदाय से आते हैं वहीं उनकी बीवी गोंड जाति की हैं. शख्स ने आरोप लगाया कि बीवी के घरवाले अलग-अलग जाति का बहाना बनाकर उसके घर से जाने नहीं दे रहे. इस वजह से शख्स पास के ही 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और हंगामा मचाने लगा. मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि शख्स बीते 5 सालों से एक किराये के मकान में तमकुहीराज में बीवी के साथ रहता है. बीवी के पिता की मौत हो चुकी है और मां, जाति का बहाना बनाकर उसे कृष्णा से दूर करना चाहती है. लोगों ने आरोप लगाया कि शख्स अपनी बीवी के साथ मारपीट करता था. इसी वजह से शख्स की सास और बीवी कहीं चले गए हैं जिनकी जांच पुलिस कर रही है. उन्होंने शख्स को भरोसा दिया है कि वो बीवी के घरवालों से इस बारे में बात करेंगे.

लड़के ने सीसीटीवी हैक कर लिया था. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

हैक कर लिया सीसीटीवी
वैसे प्यार में पागलपन का मामला नया नहीं है. इसी महीने की शुरुआत में असम के एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया था. असम के श्रीभूमि जिले में एक रिहायशी इलाके के लोग तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि कक्षा 12 का एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सीसीटीवी कैमरों को हैक कर उसकी जासूसी कर रहा था. 29 नवंबर को पड़ोसियों ने लड़के को इमारत के आसपास घूमते देखा और पूछताछ के लिए पकड़ लिया. उसके मोबाइल फोन में उन्हें लड़की के फ्लैट का सीसीटीवी लाइवस्ट्रीम मिला, जिससे खुलासा हुआ कि उसने कैमरों का एक्सेस हैक कर लिया था. मामला बढ़ने पर लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया. नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत ट्रायल किया जाएगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां लोग लड़के की हरकत की आलोचना कर रहे हैं और सीसीटीवी का डिफॉल्ट पासवर्ड बदलने की सलाह दे रहे हैं.


जब सूटकेस में गर्लफ्रेंड को डाला
इसी तरह प्यार में अंधे हुए लोगों की खबर ने इस साल अप्रैल में सुर्खियां बटोरी थीं. हरियाणा के सोनीपत में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लड़कों के हॉस्टल में चोरी-छिपे ले जाने के लिए उसे सूटकेस में छिपाकर लाया, लेकिन योजना उस वक्त फेल हो गई जब हॉस्टल के प्रवेश द्वार पर लड़की कथित तौर पर चीख पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि लड़की की आवाज सुनकर सतर्क महिला गार्ड्स ने सूटकेस की जांच की और अंदर छिपी लड़की को देखकर हैरान रह गईं. घटना का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जहां कुछ लोग इसे ‘प्यार की नई हाइट’ बता रहे हैं, तो कई इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत कह रहे हैं. हालांकि, ये एक वायरल खबर थी, इस वजह से इस दावे के सही होने की पुष्टि न्यूज18 हिन्दी नहीं करता है.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

प्यार पाने के नायाब तरीके, कोई पोल पर चढ़ा, किसी ने हैक किया CCTV!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *