Headlines

प्रदर्शनी में पहुंचा बच्चा, सोने से बने 2 किलो के ताज को लगा छूने, फिर जो हुआ वो देख हर कोई रह गया सन्न!

[ad_1]

Last Updated:

चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक फ्री प्रदर्शनी के दौरान एक अनोखी और बेहद कीमती चीज के साथ हुआ हादसा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस प्रदर्शनी में रखा गया सोने से बना एक वेडिंग क्राउन (शादी का ताज) टूट गया.

प्रदर्शनी में पहुंचा बच्चा, सोने से बने 2 किलो के ताज को लगा छूने, फिर...बच्चे से सोने का मुकुट गिर गया. (फोटो: X/@Rainmaker1973)

बच्चे कितने शरारती होते हैं, ये तो आपको पता ही होगा. पर कई बार बच्चे जाने-अनजाने में ऐसी शरारत कर डालते हैं, जिसको देखकर या उसके बारे में सुनकर ही इंसान दंग रह जाता है. ऐसा ही कुछ चीन में एक बच्चे ने भी किया. बच्चा एक प्रदर्शनी घूमने गया था जहां उसे एक सोने का मुकुट नजर आया. वो बार-बार उसे छूने लगा. पर फिर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक फ्री प्रदर्शनी के दौरान एक अनोखी और बेहद कीमती चीज के साथ हुआ हादसा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस प्रदर्शनी में रखा गया सोने से बना एक वेडिंग क्राउन (शादी का ताज) टूट गया. उसके टूटने का कारण एक बच्चा था जो उसके डिस्प्ले पर झुक गया और संतुलन बिगड़ने से क्राउन नीचे गिर गया. जानकारी के मुताबिक, यह वेडिंग क्राउन करीब 2 किलो शुद्ध सोने से हाथ से तैयार किया गया था. यह कोई आम गहना नहीं था, बल्कि बेहद खास डिजाइन वाला अनोखा गहना था. इस ताज की दुनिया में दूसरी प्रति मौजूद नहीं है. इस खास ताज को बीजिंग में आयोजित एक सार्वजनिक और मुफ्त प्रदर्शनी में रखा गया था, ताकि लोग इसे करीब से देख सकें.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *