Headlines

प्रधान जी ने मृत्यु प्रमाण पत्र पर लिखी अजीब बात, सदमे में घरवाले, वीडियो वायरल

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @talibwrite21 पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक प्रधान जी द्वारा बनाया गया मृत्यु प्रमाण पत्र दिख रहा है. प्रधान जी ने उस प्रमाण पत्र (Funny Death Certificate video) पर ऐस…और पढ़ें

प्रधान जी ने मृत्यु प्रमाण पत्र पर लिख दी ऐसी बात, पढ़कर सदमे में घरवाले

मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ा पोस्ट वायरल हो रहा है. (फोटो: Instagram/@talibwrite21)

हाइलाइट्स

  • प्रधान जी ने मृत्यु प्रमाण पत्र पर उज्ज्वल भविष्य की कामना लिखी.
  • वीडियो पोस्ट को 44 लाख से ज्यादा बार देखा गया.
  • लोगों ने प्रधान जी की टिप्पणी पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.

मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट होता है. किसी रिश्तेदार की मौत हो जाती है, तो बैंक से लेकर प्रॉपर्टी के बंटवारे तक में डेथ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है. ऐसे में भारी दुख होने के बावजूद लोग गांव के प्रधान से मौत के पुष्टि की इस पर्ची को लेते हैं, ताकि कागजी कार्रवाई में कोई समस्या नहीं आए. लेकिन कई बार जल्दबाजी में गांव के प्रधान ऐसी बातें लिख देते हैं, जिससे दिमाग घूम जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Death Certificate Viral Video) हो रहा है, जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो है. पोस्ट पर कमेंट करने वाले लोगों का कहना है कि प्रधान जी का यमराज के साथ उठना बैठना होगा. ये एक वायरल पोस्ट है, इसलिए न्यूज 18 हिंदी इसके सही होने का दावा नहीं करता है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @talibwrite21 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक शख्स का मृत्यु प्रमाण पत्र नजर आ रहा है. रिश्तेदारों ने इस मृत्यु प्रमाण पत्र को गांव के प्रधान जी से बनवाया है, जिसे देखकर हैरानी होगी. पोस्ट में आप देख सकते हैं कि यह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के असोहा में स्थित सिरवइया गांव का है. प्रधान जी का नाम तो नहीं दिख रहा है, लेकिन पोस्ट में आप पढ़ सकते हैं कि 22 जनवरी 2020 को लक्ष्मीशंकर नाम के शख्स की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि प्रधान जी करते हैं. लेकिन इसके बाद जो लिखा है, वो हैरान करने वाला है. इसे पढ़ने के बाद घरवाले सदमे में पहुंच गए होंगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *