Headlines

प्रयागराज जाने के लिए नहीं लगता टिकट…! महिलाओं का यह जवाब सुन रेलवे अफसर हुए हैरान, देखें Viral Video

[ad_1]

Agency:News18 Bihar

Last Updated:

बिहार के नवादा जिले के रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल महाकुंभ जाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंची थी. इसी दौरान अधिकारी ने जब उन…और पढ़ें

X

पूछताछ

पूछताछ करते अधिकारी 

हाइलाइट्स

  • महाकुंभ के लिए नवादा में महिलाओं की भीड़.
  • महिलाओं ने कहा प्रयागराज जाने के लिए टिकट नहीं लगता.
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल.

नवादा:- प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है. ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे प्लेटफार्म पर भी बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं. इसे लेकर लगातार रेलवे के द्वारा भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और तरह-तरह की व्यवस्था की जा रही है. लेकिन उसके बावजूद भी लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. लोग रेल में अच्छी तरह से यात्रा कर सकें, इसके लिए लोग कंफर्मेशन टिकट के इंतजार में हैं.

थर्ड एसी से लेकर सेकंड एसी और अलग-अलग कैटेगरी के टिकट लेकर लोग रेल यात्रा करने जा रहे हैं. लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को ट्रेन में पैर रखने की जगह तक नहीं मिल रही है. स्लीपर से लेकर थर्ड एसी क्लास में बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट भी यात्रा कर रहे हैं. ऐसे ही बिना टिकट यात्रा करने वाले कुछ महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी थी महिलाएं 
दरअसल यह पूरा मामला बिहार के नवादा जिले में सामने आया है, जहां महाकुंभ जाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंची थी. जिस दौरान वह ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी, उस दौरान प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी और महिलाएं वहीं खड़ी हो गई. इसी दौरान रेलवे के अधिकारी स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे थे. लेकिन जब उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा, तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसे सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी दंग रह गए और आसपास खड़े लोग हैरान हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो यह लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:- भूख मिटाने को स्कूल में लिखवाया नाम, आज खो-खो वर्ल्ड कप जीत भारत का नाम किया रोशन, ऐसी है मोनिका की कहानी

महिलाओं ने दिया जो जवाब, सुनकर रह जाएंगे हैरान 
दरअसल रेल अधिकारी महिलाओं से उनकी यात्रा के बारे में पूछताछ कर रहे थे. जब उनके द्वारा यह पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रयागराज जाने के लिए टिकट लिया है, तो महिलाओं ने पहले मना कर दिया. फिर उन्होंने कहा कि प्रयागराज जाने के लिए भी टिकट लगता है क्या….? यह सुनकर अधिकारी हैरान रह गए. उन्होंने वहां मौजूद बाकी महिलाओं से भी पूछा, तो उन्होंने भी यही बात कही कि प्रयागराज जाने के लिए टिकट की जरूरत नहीं होती है. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

homeajab-gajab

स्टेशन पर अफसर ने मांगा टिकट, तो महिलाओं ने दिया ऐसा जवाब, हो गया वायरल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *