[ad_1]

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. उन्होंने हाल में खुलासा किया था कि गंदी राजनीति की वजह से उन्हें बॉलीवुड को छोड़ना पड़ा था. इसी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था. इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को सलाह भी दी कि आउटसाइडर्स को भी मौका मिलना चाहिए और योग्यता के आधार पर कास्टिंग होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में कुछ बदलाव हुए हैं. प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में लगी हुई हैं.
बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आई थीं, तब भी उन्होंने ‘सिटाडेल’ (Citadel) का प्रमोशन किया था. अब प्रमोशन के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिससे हर पुरुष और महिला की नजरों में उनका सम्मान और बढ़ जाएगा. दरअसल, प्रियंका ने पुरुषों के बदलते व्यवहार और महिला को आगे आने के लिए मौका देने, और महिलाओं को समर्थन देने वाले पुरुषों के बारे में बात की है.
प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी पर अब ये कपल करेगा राज, मां ने की करोड़ों की डील, जानें कौन है नया मालिक
प्रियंका चोपड़ा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरी जिंदगी में ऐसे पुरुष रहे हैं, जिन्हें मेरी सक्सेस से कोई इनसिक्योरिटी नहीं हुईं. और कुछ ऐसे भी पुरुष हुए हैं, जो मेरी सक्सेस से असुरक्षित महसूस करते थे. मुझे लगता है कि पुरुषों ने परिवार के मुखिया, कमाऊ सदस्य होने की स्वतंत्रता को खूब एन्जॉय किया है.”
#WATCH | “…I feel males have loved freedom & delight of being the breadwinners, the leaders of the household. It is threatening to their territory when a lady does that or if a lady is extra profitable or if a person is staying at residence and a lady goes to work. But we have now to show… pic.twitter.com/jBk4xEjYn2
— ANI (@ANI) April 18, 2023
[ad_2]
Source link