[ad_1]
Last Updated:
35 वर्षीय रायन कतर के दोहा से मोरक्को के कैसाब्लैंका की हवाई यात्रा कर रहे थे जब उन्हें प्लेन में एक ऐसी चीज नजर आई, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए. ये घटना 29 दिसंबर 2024 की है. उन्हें एक ऐसा यात्री नजर आया जिसके…और पढ़ें
प्लेन में किन सामानों को लेकर यात्रा करना है और किन समानों पर बैन है, इसके बारे में एयरलाइन कंपनियां एडवाइजरी जारी करती रहती हैं. कई बार लोग अजीबोगरीब चीजों के साथ यात्रा करते दिख जाते हैं. उस स्थिति में सामानों को एयरपोर्ट पर ही रखवा लिया जाता है, या फिर चेक-इन बैगेज में रखवाया जाता है. पर क्या आपने कभी किसी को पक्षियों के साथ प्लेन में यात्रा करते देखा है? हाल ही में एक शख्स प्लेन से मोरक्को जा रहा था, जब अचानक विमान (Man spot falcon in aircraft) में यात्रा कर रहे एक शख्स को देखकर वो हैरान हो गया. कारण ये था कि शख्स एक बड़े पक्षी के साथ सफर कर रहा था.
न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 35 वर्षीय रायन कतर के दोहा से मोरक्को के कैसाब्लैंका की हवाई यात्रा कर रहे थे जब उन्हें प्लेम में एक ऐसी चीज नजर आई, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए. ये घटना 29 दिसंबर 2024 की है. उन्हें एक ऐसा यात्री नजर आया जिसके हाथों में एक फैल्कन पक्षी (चील की प्रजाति का एक पक्षी) था. उन्होंने फिर देखा कि एक और आदमी फैल्कन के साथ सफर कर रहा है. पक्षी को उसने हाथ पर बिठाया हुआ था.
शख्स को एक यात्री पक्षी पकड़े नजर आया. (फोटो: SWNS)
विमान में दिखी चील
रायन को पता ही नहीं था कि पक्षी दोहा से ही प्लेन में बैठे थे और पूरे 8 घंटे तक विमान में मौजूद थे. रायन, अमेरिका के मैरीलैंड के रहने वाले हैं पर फिलहाल वो अर्जेंटीना में रहते हैं. रायन ने कहा- जब हम प्लेन से नीचे उतरने लगे, तो मैंने एक आदमी के हाथ में चील देखी, पहली बार में देखते ही मुझे लगा- कहीं मैं सपना तो नहीं देख रहा? आखिर मैं कहां हूं? मैं हैरान था!
इस देश में बनता है फैल्कन का पासपोर्ट
उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी प्लेन के अंदर इस तरह पक्षियों को नहीं देखा था. उन्होंने बताया कि पक्षियों की वजह से प्लेन में किसी को तकलीफ नहीं हुई, न किसी तरह की दुर्गंध थी, न ही शोर-शराबा था. पक्षी इतने शांत थे कि उनके मालिक भी आराम से बैठे थे. आपको बता दें कि कई देशों में फैल्कन को बहुत सम्मान से देखा जाता है. यूनाइटेड अरब अमीरात मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड एनवायरोमेंट के अनुसार देश में फाल्कन पासपोर्ट बनता है. फाल्कन के मालिक फाल्कन पासपोर्ट (falcon passport UAE) ले सकते हैं जो 3 सालों के लिए वैलिड रहता. ये पासपोर्ट यात्रा करने के वक्त या फिर हंटिंग ट्रिप के वक्त इस्तेमाल हो सकता है. प्रति फाल्कन एक पासपोर्ट बनता है जिसको बनवाने की कीमत 4,500 रुपये है. साल 2017 में अरब के राजा ने 80 सीटें अपने पालतू 80 फैल्कन के लिए बुक कर ली थी. वो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे था. कुछ साल पहले उस घटना की फोटो भी तेजी से वायरल हुई थी.
January 14, 2025, 16:07 IST
[ad_2]
Source link