[ad_1]
आजकल लोगों की जैसी लाइफस्टाइल हो गई है, वो सिर्फ बाहर का फास्ट फूड खाना चाहते हैं और व्यायाम से दूर रहना चाहते हैं, इस चक्कर में उनकी फिटनेस बहुत खराब होती है. पर बहुत से लोगों को फिटनेस का ऐसा बुखार चढ़ जाता है कि वो सनक में तब्दील हो जाता है. ब्राजील की एक मॉडल को भी फिटनेस की ऐसी ही सनक है. वो अपने फिगर को तो मेंटेन रखती है, पर उसे अपने शरीर के एक ‘खास हिस्से’, को शेप में रखना इस हद तक पसंद है कि उसने एक पर्सनल ट्रेनर (Woman appoint private coach for again) अपॉइंट किया है. वो उस ट्रेनर को 3 लाख रुपये महीने देती है और वो ट्रेनर सिर्फ उनके ‘खास हिस्से’ को शेप में रखने और उसकी देख-रेख करने का काम करता है.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कैरोल रोसलिन (Karol Rosalin) ब्राजील की इंफ्लुएंसर और मॉडल हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले प्लेबॉय ऑस्ट्रेलिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सबसे पर्फेक्ट फीमेल बॉडी वाली महिला का पता लगाया. AI ने रोसलिन (Woman Body Perfect Fitness Form in response to AI) को ही सबसे पर्फेक्ट बॉडी वाली महिला का खिताब दिया. साओ पाउलो की रहने वाली कैरोल रोसलिन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अबकी वो अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आई हैं.
लड़की को हाल ही में AI ने पर्फेक्ट फीमेल बॉडी का भी खिताब दिया था. (फोटो: Instagram/karolrosalin)
फिटनेस के लिए रख लिया पर्सनल ट्रेनर
दरअसल, 25 साल की रोसलिन ने नीड टू नो नाम की एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि उन्होंने एक फिटनेस ट्रेनर रखा है, जो सिर्फ उनकी हिप की देख-रेख करता है और उसे शेप में रखने का काम करता है. रोसलिन को हिप शेप में रखना इतना पसंद है कि वो ट्रेनर को हर महीने 3 लाख रुपये देती हैं. हिप को बेहतर शेप में रखने के लिए वो हर हफ्ते 2500 स्क्वाट्स करती हैं. उनका ट्रेनर वर्कआउट पर ध्यान रखता है और उन्हें इतने उठक-बैठक करने में रोज मदद करता है.
जिम के साथ खाने-पीने का भी रखती हैं बहुत ध्यान
उनका मानना है कि पर्सनल ट्रेनर रखने से वो अपने इच्छानुसार शेप को जल्द से जल्द हासिल कर सकती हैं. जब वो जिम जाती हैं, तो किसी-किसी दिन सिर्फ स्क्वाट्स करती हैं और बाकी दिन वेट ट्रेनिंग करती हैं. उन्होंने अपने AI वाले पुरस्कार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब जब उन्हें वो अवॉर्ड मिल गया है, तो उनकी कोशिश है कि वो और भी ज्यादा मेहनत करें. ऐसी फिटनेस के लिए उन्हें अपने खाने-पीने पर भी बहुत ध्यान देना पड़ता है. वो चिकन, मछली, कार्बोहाइड्रेट्स, जैसे- ओट्स, ग्रेन और साथ ही ढेर सारी हरी सब्जियां और फल खाती हैं.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 13:35 IST
[ad_2]
Source link