[ad_1]
Last Updated:
Rakesh Roshan Film Kaho Naa Pyaar Hai: साल 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’
ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. बहुत कम लो…और पढ़ें
साल 2000 में दुनियाभर में बजा था फिल्म का डंका.
हाइलाइट्स
- बेटे का खातिर फिल्ममेकर ने गिरवी रख दिया था घर.
- बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म.
- 1 झटके में बेटा बन गया था बॉलीवुड का टॉप हीरो.
नई दिल्ली. फिल्ममेकर राकेश रोशन ने साल 2000 में अपने बेटे ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. इसके लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. हाल ही में राकेश ने बताया कि वह इस फिल्म के जरिए अपने हर सपने को पूरा करना चाहते थे. वह फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने घर को गिरवी रखने का फैसला किया, लेकिन इसके बारे में ऋतिक को कभी नहीं बताया.
मिड-डे के साथ इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने बताया कि वह एक रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते थे, क्योंकि उन्होंने पहले कभी नहीं बनाई थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे क्राबी द्वीप का पता चला, जहां समुद्र में चट्टानें हैं, नीला पानी है, वह मेरा सपना था. फिर मेरा सपना था कि न्यूजीलैंड जैसी जगह, जैसे क्राइस्टचर्च और क्वीन्सटाउन, जहां मैं ना तुम जानो ना हम गाना शूट कर सकूं, तो ये मेरे सपने थे. मैं एक फिल्ममेकर के रूप में अपने सपनों को पूरा करना चाहता था, इसलिए मैंने कहा कि मुझे एक चांस लेने दो.’

राकेश रोशन ने किया खुलासा
राकेश ने कहा कि उन्होंने अपना ये आइडिया पत्नी पिंकी के साथ अपने शेयर किया. उन्होंने बताया, ‘ऋतिक को कभी पता नहीं चला, मैंने उसे कभी नहीं बताया. केवल मेरी पत्नी को इसके बारे में पता था. मैंने कहा कि मैं घर को गिरवी रख रहा हूं, शायद अगर जरूरत पड़ी तो पैसे लूंगा, नहीं तो मैं कोशिश करूंगा कि खुद ही संभाल लूं. लेकिन ऐसा हुआ कि मैंने अपने पास जो फंड थे, उन्हीं में सब मैनेज कर लिया. अगर फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं करती, तो मुझे कहीं और शिफ्ट होना पड़ता, लेकिन मैंने वो चांस लिया.’

कैसे पड़ी राकेश रोशन को ये आदत?
सालों पहले उन्होंने ‘कामचोर’ फिल्म के गाने ‘तुझ संग प्रीत लगाई’ की शूटिंग के लिए अपनी मर्सिडीज को 2 लाख रुपये में गिरवी रख दिया था. राकेश रोशन बोले, ‘मैंने कहा कि मैं उस गाने की शूटिंग ऊटी या कश्मीर में करना चाहता हूं, क्योंकि वह गाना बहुत खूबसूरत है और मुझे उसके लिए खूबसूरत लोकेशन चाहिए. इसलिए मैंने अपनी कार गिरवी रख दी, असल में मुझे यह आदत वहीं से पड़ी. एक गाने के लिए मैंने अपनी मर्सिडीज को 2 लाख रुपये में गिरवी रख दिया. मैंने सोचा कि यह इतना आसान है. अगर मैं एक अच्छी फिल्म बनाता हूं, तो यह काम कर सकता है. फिर मैंने कहो ना प्यार है फिल्म के लिए भी वही जोखिम उठाया.’
ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म
बताते चलें कि ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अमीषा पटेल ने भी डेब्यू किया था. राकेश रोशन इस फिल्म के डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर भी थे. ‘कहो ना प्यार है’ के सभी गाने लोगों को बहुत पसंद आए. ‘कहो ना प्यार है’ साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
February 14, 2025, 12:47 IST
[ad_2]
Source link