[ad_1]
Last Updated:
साल 1988 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसके एक इंटीमेट सीन की वजह से वह सुर्खियों में छा गई थी. इस फिल्म में हीरो और हीरोइन दोनों ही उस दौर के हिट की गारंटी माने जाते थे. इंटीमेट सीन देने वाल…और पढ़ें
फिल्म के इंटीमेट सीन ने मचा दिया तहलका.
हाइलाइट्स
- फिल्म ‘दयावान’ 1988 में रिलीज हुई थी.
- विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की जोड़ी पहली बार साथ आई थी.
- फिल्म में इंटीमेट सीन के कारण माधुरी को ट्रोल किया गया था.
नई दिल्ली. फिल्मों में इंटीमेट सीन होना कोई बड़ी बात नहीं हैं. अक्सर फिल्मों में इस तरह के सींस डिमांड के मुताबिक शामिल किए जाते हैं. लेकिन साल 1988 में एक फिल्म का इंटीमेट सीन चर्चाओं में छा गया था. दरअसल, फिल्म में इंटीमेट सीन देते हुए लीड हीरो इतना बेकाबू हो गया था कि कई बार कट कहने के बाद भी वह किसिंग सीन करते रहे थे.
साल 1988 में आई उस फिल्म का नाम था ‘दयावान’. इस फिल्म में लीड हीरो के तौर पर विनोद खन्ना और बतौर लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नजर आई थीं. फिल्म के डायरेक्टर और दिग्गज एक्टर फिरोज खान ने इस फिल्म के लिए माधुरी को उस दौर में एक करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस देकर फिल्म में साइन किया था. क्योंकि कहीं ना कहीं उन्हें ये आभास था कि माधुरी लिप लॉक वाले सीन को लेकर आपत्ती जताएंगी.
जब बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना
साल 1988 में फिल्म ‘दयावान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना की जोड़ी पहली बार साथ किसी फिल्म में नजर आई थी. फिल्म में दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी. लेकिन फिल्म में दोनों के बीच कुछ इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थे. ये सीन ऐसे थे कि उन्होंने पर्दे पर आग लगा दी थी. इस सीन में विनोद खन्ना को माधुरी दीक्षित को किस करना था. लेकिन इस सीन में विनोद खन्ना इतना खो गए थे कि वह बेकाबू हो गए और उन्होंने माधुरी के होंठ ही काट लिए थे . बाद में माधुरी को काफी ट्रोल भी किया गया था कि उन्होंने ऐसा सीन क्यों किया.
मोटी रकम देकर माधुरी को किया था राजी
रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर को अंदाजा था कि माधुरी इस सीन को सुनते ही इनकार कर देंगी. इसलिए उन्होंने उस दौर में एक करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस दी थी. शुरुआत में जब माधुरी को इस सीन को फिल्म से हटाने की बात की तब फिरोज खान ने कहा कि आपको एक करोड़ ऐसे ही नहीं दिए गए हैं. इस सीन के बाद माधुरी को भी पछतावा हुआ था. उन्होंने माना भी था कि इस फिल्म में काम करके उन्होंने गलती की है. आज भी उन्हें इस फिल्म में काम करने का अफसोस होता होगा.
बता दें कि जहां माधुरी दीक्षित अपने टैलेंट के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं, ठीक उसी तरह विनोद खन्ना भी अपने समय के जाने माने स्टार रहे. वह अपने किरदारों में डूब जाया करते थे. विनोद खन्ना अपने समय के टॉप स्टार रहे हैं, वह इतने हैंडसम एक्टर थे कि खुद मौसमी चटर्जी भी उनके लुक पर फिदा थीं.
New Delhi,Delhi
February 13, 2025, 19:13 IST
[ad_2]
Source link