[ad_1]
Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया का वो जाना माना एक्टर, जिसने बहुत छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. अपने काम से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. साल 1975 में आई ‘शोले’ में तो इस एक्टर ने डबल रोल निभाक…और पढ़ें
कभी कहलाया था एक्टिंग का बाप
हाइलाइट्स
- सचिन पिलगांवकर को शोले में फीस के बदले फ्रिज मिला था.
- सचिन ने 5 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीता था.
- सचिन ने 65 से ज्यादा फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा का वो जाना माना एक्टर, जिनकी बेटी, पत्नी भी हैं बड़ी स्टार. इस एक्टर ने 65 से ज्यादा फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया. 50 से ज्यादा फिल्मों में डायरेक्शन भी कर चुके हैं. बॉलीवुड, मराठी और टीवी पर भी ये अपना हुनर आजमा चुके हैं. शोले से इस एक्टर को बड़ी पहचान मिली थी.
हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्टर‘नदिया के पार’ के सचिन पिलगांवकर की. फिल्म में सीधे-सादे लड़के चंदन का किरदार निभाकर उन्होंने इतिहास रच दिया था. इस फिल्म से सचिन ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. शोले में भी उनके निभाए किरदार को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. इस फिल्म में काम करने के बदले उन्हें फीस नहीं बल्कि फ्रीज दिया गया था.
एक्टर को फीस में मिला था फ्रिज
यूं तो ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में काम करने वाले हर एक्टर को अपनी अलग पहचान मिली थी. इस फिल्म में लोगों ने जमकर फीस भी चार्ज की थी. लेकिन कहा जाता है कि फिल्म में सचिन पिलगांवकर ने अहमद का जो रोल निभाया था, जिसे गब्बर सिंह मार देता है. फिल्म का वो सीन उस वक्त इतना उग्र लगा था कि गब्बर सचिन को बालों से खींच कर ऊपर उठा रहा है. चारों तक डाकुओं का काफिला नजर आ रहा है. ये सेंसर बोर्ड ने फिल्म से काट दिया गया था.आपको जानकर हैरत होगी कि एनबीटी में छपि एक खबर के मुताबिक इस फिल्म की फीस के रूप में सचिन को सिर्फ एक फ्रिज मिला था.
5 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड
सचिन पिलगांवकर ने अपने हर अवतार से फैंस का दिल जीता है. उन्हें कई फिल्मों के लिए तो अवॉर्ड भी दिए गए है. उन्होंने महज 5 साल की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था. ये अवॉर्ड मराठी फिल्म Ha Maza Marg Ekla के लिए मिला था. बचपन में उन्होंने कई मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया और कई बार उन्हें सम्मानित भी किया गया है. अपने करियर में उन्होंने ‘नदिया के पार’, ‘बालिका वधू’ से लेकर ‘जिद’, ‘कॉलेज गर्ल’जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है.
बता दें कि साल 1975 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, अमजद खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे सितारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया था. इस फिल्म की कहानी, गाने और डायलॉग्स तो लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 19, 2025, 14:59 IST
[ad_2]
Source link