Headlines

फिल्म मेकर ने फातिमा सना शेख से कहा, ‘तुम सब कुछ करने के लिए तैयार रहोगी, दंगल गर्ल बोली- ‘मैं बेवकूफ बन गई..’

[ad_1]

Last Updated:

atima sana shaikh casting sofa: फातिमा सना शेख ने वैसे तो दर्जनों फिल्मों में काम किया है लेकिन लोकप्रियता उन्हें आमिर खान की दंगल फिल्म करके हासिल हुई थी. हाल ही में अभिनेत्री ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के…और पढ़ें

फिल्म मेकर ने कहा, 'तुम सब कुछ करने के लिए तैयार रहोगी, दंगल गर्ल बोली- मैं..

साउथ में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकीं फातिमा सना शेख

हाइलाइट्स

  • फातिमा सना ने बयां किया कास्टिंग काउच का अनुभव
  • अभिनेत्री बोली, मैं देखना चाहती थी कि वो कितना नीचे गिर सकता है
  • निर्माता इस बारे में बहुत खुलकर बात करते थे

नई दिल्लीः आमिर खान की फिल्म दंगल से डेब्यू करने वाली 33 साल की फातिमा सना शेख किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं और आज के दौर में उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव के बारे में बताया. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए फातिमा ने एक कास्टिंग एजेंट के कॉल को याद किया और बताया कि कैसे उसके बार-बार कहे गए भड़काऊ शब्दों ने उन्हें असहज महसूस कराया था.

इंटरव्यू के दौरान लूडो एक्ट्रेस ने बॉलीवुड बबल से कहा, ‘उसने मुझसे पूछा, ‘तुम सब कुछ करने के लिए तैयार रहोगी, है न?’ मैंने उससे कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगी और रोल के लिए जो भी जरूरी होगा, करूंगी, लेकिन वो यही कहता रहा और मैं बेवकूफ बन गई क्योंकि मैं देखना चाहती थी कि वो कितना नीचे गिर सकता है.’ हालांकि, ऐसी बातें उनके साथ बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ मेकर्स ने की थी.

उसी इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने हैदराबाद में एक परेशान करने वाले अनुभव के बारे में भी बताया, जहां उन्हें साउथ की एक फिल्म में रोल मिलने की उम्मीद थी. फातिमा ने बताया कि उन्हें लगा कि यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनके लिए एक कदम साबित होगी. हैदराबाद में एक निर्माता से मिलने के अनुभव को याद करते हुए, फातिमा ने पोर्टल को बताया, ‘निर्माता इस बारे में बहुत खुलकर बात करते थे, ‘आप जानते हैं, यहां आपको लोगों से मिलना है.’

कास्टिंग काउच को लेकर फातिमा आगे कहती हैं, ‘वे यानी फिल्म बनाने वाले सीधे तौर पर कुछ नहीं कहते थे, लेकिन अजीब तरीके से उनका मतलब निकालते थे. बेशक, वे इसे अप्रत्यक्ष रूप से कहते थे, लेकिन अपने इरादे स्पष्ट करते थे कि वे क्या कराना चाहते हैं. वे ऐसी बातें कहते थे, ‘आपको लोगों से मिलना है’, या ‘आपको यह और वह करना है’. फातिमा सना शेख ने यह भी बताया कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर मुंबई में नए लोगों का शोषण करते थे, रेफरेंस के बहाने उनकी कमाई से कटौती भी करते थे.

homeentertainment

फिल्म मेकर ने कहा, ‘तुम सब कुछ करने के लिए तैयार रहोगी, दंगल गर्ल बोली- मैं..

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *