[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया का किसी इंसान की जिंदगी पर कैसा असर होता है, इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला. मलेशिया की एक महिला पर दो पति मैनेज करने का आरोप लगा था. लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आई, सबके होश उड़ गए.
पहले पति को तलाक देकर की थी दूसरी शादी (इमेज- फाइल फोटो) बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक मलेशियाई महिला की स्टोरी खूब वायरल हुई. पोस्ट के मुताबिक, एक महिला सालभर से दो पति मैनेज कर रही थी. वो दिन में एक के साथ रहती थी और रात में दूसरे के साथ. लेकिन जैसे ही इसकी सच्चाई सामने आई सबके होश उड़ गए. फेसबुक पर किये गए एक पोस्ट की वजह से महिला की जिंदगी तबाह हो गई. लोग बिना सच जाने उसे कैरेक्टरलेस बुलाने लगे. लेकिन अब जब सच सामने आया, तब जाकर महिला ने भी अपनी सफाई पेश की है.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब पहले पति की बहन, जिसका नाम एकिन देराहिम हैं, ने फेसबुक पर पोस्ट किया. उसने थाईलैंड के सोंगख्ला में दर्ज दूसरी शादी के दस्तावेज की तस्वीरें शेयर कीं, जो 5 नवंबर 2024 की थी. पोस्ट में महिला ने आरोप लगाया गया कि उसकी भाभी ने परिवार को बिना बताए जोहोर के एक व्यक्ति से शादी की और एक साल से ज्यादा समय से यह डबल लाइफ चला रही थी. दस्तावेज महिला की कार में मिले थे. लेकिन पोस्ट के वायरल होने के बाद पहले पति ने जो खुलासा किया, उसने सारा मामला ही बदल दिया.
पोस्ट किया गया था अधूरा सच
पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग महिला की आलोचना करने लगे. लोग बिना पूरी जानकारी के महिला को ट्रोल करने लगे, उसकी जिंदगी तबाह हो गई. लेकिन जल्द ही पहले पति ने खुलासा किया कि उसने 2022 में ही महिला को तलाक दे दिया था, बस इस्लामिक रिलिजियस ऑफिस में रजिस्टर नहीं कराया था. इसके बाद महिला का भी स्टेटमेंट सामने आया. उसने भी कहा कि वो जो भी कहेगी, तब भी लोग उसे ही गलत कहेंगे. महिला ने हारियन मेट्रो को बताया कि पहला तलाक हो चुका था, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, यही उसकी गलती थी.
नहीं दिया धोखा
महिला ने आगे बताया कि उसने दूसरी शादी थाईलैंड में की क्योंकि वहां प्रोसेस आसान है और तलाक के पेपर्स नहीं मांगे गए थे. पोस्ट वायरल होने के बाद केलांतन इस्लामिक रिलिजियस अफेयर्स डिपार्टमेंट (JAHEAIK) इस मामले की जांच में जुट गया है. JAHEAIK के अधिकारी मोहद असरी मत दाउद ने कहा कि महिला और उसके पूर्व पति दोनों ने स्टेटमेंट दिए है. दोनों ने कन्फर्म किया कि उनकी शादी 2022 में ही खत्म हो चुकी थी. इसलिए महिला के दो पति साथ में होने का आरोप गलत साबित हुआ. मलेशिया में मुस्लिम शादियां और तलाक इस्लामिक लॉ के तहत रजिस्टर होने जरूरी है. महिला का ऐसा ना करना ही उसके लिए मुश्किल पैदा कर गया.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link