Headlines

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बुमराह भारत-पाक मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों साथ

[ad_1]

Last Updated:

जसप्रीत बुमराह चोट के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने पहुंचे. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की. भारत की संभावित XI में रोहित शर्मा कप्तान हैं.

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बुमराह भारत-पाक मैच में टीम के खिलाड़ियों के साथ

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहुंचे दुबई

हाइलाइट्स

  • जसप्रीत बुमराह चोट के बावजूद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने पहुंचे.
  • बुमराह ने भारत-पाक मैच से पहले खिलाड़ियों से मुलाकात की.
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीतने पहुंचा भारत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरे इससे पहले एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिली. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो टूर्नामेंट से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं वो साथियों से मिलने पहुंचे. टॉस होने से कुछ देर पहले उन्होंने मैदान पर टीम के तमाम खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया. भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से हर खिलाड़ी के लिए अहम होता है. इस बड़े मुकाबले में भले ही बुमराह खेल नहीं पा रहे लेकिन इस मैच का मजा उठाने वो दुबई पहुंचे.

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पीठ दर्द की शिकायत हुई थी. भारत वापस लौटने के बाद उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय बना हुआ था. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई संभावित टीम में चयनकर्ताओं ने उनको जगह दी थी. 15 सदस्यीय टीम की जब घोषणा की गई तो जसप्रीत बुमराह को बाहर होना पड़ा. टूर्नामेंट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद थी लेकिन वो चोट से रिकवर नहीं कर पाए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *