[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @indianrareclips पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक फोर्स गाड़ी नजर आ रही है और उसके ऊपर दर्जनों लोग सवार हैं. गाड़ी पर इतने लोग हैं कि उसे गिनना भी मुश्किल हो रहा है. ये किस…और पढ़ें
कार पर चढ़ गए दर्जनों लोग. (फोटो: Instagram/@indianrareclips)
हाइलाइट्स
- गाड़ी पर दर्जनों लोग सवार, वीडियो वायरल
- ड्राइवर को सोशल मीडिया पर सैल्यूट
- वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिले
गाड़ियों में कभी 1 या 2 सवारी जब बढ़ जाती है तो बैठने वालों को काफी मुश्किल होती है. पर सोचिए कि अगर किसी गाड़ी में पूरा मोहल्ला ही बैठ जाए तो क्या हालत होगी? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार में लोग सिर्फ बैठे नहीं हैं, बल्कि लद गए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे पूरा मोहल्ला ही कार (People sit on automotive viral video) से सफर कर रहा है. जब गाड़ी रोड पर निकली तो देखने वाले भी दंग हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स तो ड्राइवर को ही सैल्यूट करने लगे!
इंस्टाग्राम अकाउंट @indianrareclips पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक फोर्स गाड़ी नजर आ रही है और उसके ऊपर दर्जनों लोग सवार हैं. गाड़ी पर इतने लोग हैं कि उसे गिनना भी मुश्किल हो रहा है. ये किसी ग्रामीण इलाके का दृश्य लग रहा है. वीडियो कहां का है, ये तो नहीं समझ आ रहा है, पर लोगों के पहनावे और गाड़ियों से तो ये भारत या बांग्लादेश जैसे किसी देश का ही दृश्य लग रहा है.
[ad_2]
Source link