[ad_1]
आज जहां आपके खेत या बगीचे हैं, कल वहां पर जंगल रहे होंगे. जहां जंगल रहे होंगे, वहां पर जंगली जानवर भी रहते होंगे. कुछ जंगली जानवर आज भी इस धरती पर मौजूद हैं, पर कुछ विलुप्त हो चुके हैं. जो विलुप्त हो गए, उनके अवशेष मिलते रहते हैं, जो उनके बारे में ज्यादा जानकारी देने का काम करते हैं. हाल ही में अमेरिका में एक कपल को भी अपने बगीचे में किसी जीव के दांत मिले. जब उन्होंने उस दांत को जांच के लिए दिया तो वैज्ञानिकों को ऐसी बातें पता चली, जिसे जानकर वो भी चौंक गए और आप भी चौंक जाएंगे.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार न्यूयॉर्क के एक कपल को अपने गार्डेन में कुछ दांत मिले. कपल ने अपनी पहचान को गोपनीय रखते हुए न्यूज पोर्टल्स से बात की और इस घटना के बारे में बताया. जब वो बगीचे में बागवानी कर रहे थे, तब उन्हें काफी बडे़ साइज के दांत मिट्टी में गड़े मिले. उन्होंने फौरन एक्सपर्ट्स को बुला लिया जिससे दांतों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके.
वैज्ञानिकों को दांत के बारे में काफी चौंकाने वाली बातें पता चली हैं. (फोटो: New York State Museum)
13 हजार साल पहले के जीव के मिले दांत
जांच में पता चला कि वो दांत असल में विशाल मैस्टोडॉन के थे, जो हाथियों के पूर्वज थे और मैमथ के नजदीकी रिश्तेदार हुआ करते थे. ये जीव इस धरती पर 13 हजार साल पहले तक मौजूद थे. न्यूयॉर्क स्टेट म्यूजियम के डायरेक्टर ऑफ रिसर्च एंड कलेक्शन, रॉबर्ट फर्नेस ने कहा कि इस खोज से न्यूयॉर्क के इतिहास के बारे में काफी कुछ पता चला है. मैस्टोडॉन के इस जबड़े से इसकी प्रजाति के जीवों के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने का मौका हाथ लगा है.
वैज्ञानिक कर रहे हैं जबड़ों की जांच
इसके जरिए शीत युग के बारे में भी वैज्ञानिकों को काफी कुछ पता चलेगा. जबड़े के अलावा वैज्ञानिकों को पसली, अंगूठे की हड्डी भी प्राप्त हुई है. अब कार्बन डेटिंग के जरिए भी इनके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त की जाएगी. शोधकर्ताओं का मानना है कि ये किसी वयस्क मैस्टोडॉन के जबड़े के अवशेष हैं. अब टीम ये जानने की कोशिश करेगी कि ये अवशेष कितने पुराने हैं. 2025 में इसे म्यूजियम में डिस्प्ले के लिए भी रखा जाएगा.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 23, 2024, 08:56 IST
[ad_2]
Source link