Headlines

बच्चे के पेट में जुड़वां बच्चे, डॉक्टरों ने बाहर आते ही कराई ‘डिलीवरी’!

[ad_1]

Last Updated:

कुदरत के खेल भी निराले हैं. कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं, जिनकी कल्पना भी शायद हमने पहले नहीं की हो. कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक नवजात बच्चे के पेट में जुड़वां बच्चे पलते हुए मिले. डॉक्टर भी ये देखकर हैरान रह…और पढ़ें

पेट में 'जुड़वां बच्चे' लेकर पैदा हुआ बच्चा, कोख से निकलते ही हुई 'डिलीवरी'!

बच्चे के पेट में पल रहे थे जुड़वां बच्चे.

हाइलाइट्स

  • नवजात के पेट में जुड़वां भ्रूण पाए गए.
  • डॉक्टरों ने जन्म के बाद निकाले भ्रूण .
  • दुनिया में सिर्फ 200 केस मिले हैं ऐसे.

दुनिया में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं दिख जाती हैं, जिन्हें हम एक बार तो पचा भी नहीं पाते हैं. ऐसी ही एक अविश्वसनीय घटना इस वक्त सुर्खियों में है, जिसे पचा पाना सबके बस की बात नहीं है. आप इसे कुदरत का चमत्कार कह लें या फिर विज्ञान का खेल लेकिन ऐसी घटनाएं रोज़-रोज़ नहीं होती हैं. आमतौर पर मां के गर्भ में बच्चे पलते हैं लेकिन एक बच्चा तो ‘प्रेग्नेंट’ होकर ही इस दुनिया में आया.

कुदरत के खेल भी निराले हैं. कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं, जिनकी कल्पना भी शायद हमने पहले नहीं की हो. कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक नवजात बच्चे के पेट में जुड़वां बच्चे पलते हुए मिले. डॉक्टर भी ये देखकर हैरान रह गए. 32 साल की महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है, जो है तो लड़का लेकिन उसके पेट में दो जुड़वां बच्चे पल रहे थे. है ना अजीब?

बच्चे के पेट में ‘जुड़वां बच्चे’
इस बच्चे का जन्म 1 फरवरी को हुआ है, जो 35 हफ्ते का स्वस्थ बच्चा है. बच्चे की स्कैनिंग करने वाले डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि स्कैनिंग के वक्त ही उन्होंने बच्चे के साथ कुछ अजीबोगरीब चीज़ देखी. उसके पेट में एक दो भ्रूण थे, जिसमें से एक की कुछ हड्डियां और बाल थे जबकि दूसरा भ्रूण बच्चे के पेट के निचले हिस्से में था. ये दुनिया के कुछ 200 दुर्लभ केसेज़ में से एक है, जब बच्चे के शरीर के अंदर दूसरे भ्रूण पलने लगे हों. राहत की बात ये है कि बच्चे के जन्म के बाद ही उसके पेट से दोनों भ्रूण निकाल लिए गए, जो सर्वाइव करने लायक विकसित नहीं थे. अब बच्चा और उसकी मां, दोनों ही स्वस्थ हैं.

इस कंडीशन को कहते हैं क्या?
इस अजीबोगरीब कंडीशन को “foetus in fetu” कहा जाता है, जिसके बारे में वैज्ञानिक और डॉक्टर भी ज्यादा कुछ नहीं बता पाते हैं. इससे जुड़ी हुई थ्योरी कहती है कि मां के गर्भ में कई बच्चे होते हैं, तो कई बार उनके विकास के दौरान ऐसा हो जाता है. इससे पहले भी साल 2023 में चीन में एक तीन साल की बच्ची के दिमाग के अंदर एक भ्रूण पल रहा था, जो 4 इंच तक बढ़ गया था. बच्ची के सिर का साइज़ बढ़ने लगा, तो माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए. स्कैन में भ्रूण देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए और एक लंबे ऑपरेशन के बाद उन्होंने इसे बाहर निकाला.

homeajab-gajab

पेट में ‘जुड़वां बच्चे’ लेकर पैदा हुआ बच्चा, कोख से निकलते ही हुई ‘डिलीवरी’!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *