Headlines

बच्चे ने मेंढक से डराई मां, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Last Updated:

ट्विटर अकाउंट @TheFigen_ पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बच्चा अपनी मां को अपनी बहुत बड़ी उपलब्धि दिखाने ले जा रहा है! दरअसल, बच्चे ने…और पढ़ें

बच्चे ने बगीचे से पकड़ा मेंढक, कमरे में सो रही मां को गया दिखाने!

बच्चे ने हाथ से बड़ा मेंढक पकड़ लिया. (फोटो: Twitter/@TheFigen_)

छोटे बच्चे अक्सर बड़े शरारती होते हैं. इस उम्र में वो कीड़े-मकौड़ों से या किसी जानवर से नहीं डरते. इस वजह से वो हर जीव को छूने की कोशिश करते हैं. हालांकि, जब उनके माता-पिता उन्हें ऐसा करते देखते हैं तो वो जरूर डर जाते हैं. हाल ही में एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अपने हाथ में एक मेंढक पकड़ लिया और अपनी सोती हुई मां को दिखाने चला आया. पर कमरे में आने के बाद उसने एक ऐसी हरकत कर दी कि उसकी मां घबराकर चीखने लगी. ये एक वायरल वीडियो (child catch frog viral video) है, इस वजह से न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं करता. मुमकिन है कि मेंढक नकली हो और ये वीडियो सिर्फ वायरल होने के उद्देश्य से बनाया गया हो.

ट्विटर अकाउंट @TheFigen_ पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बच्चा अपनी मां को अपनी बहुत बड़ी उपलब्धि दिखाने ले जा रहा है! दरअसल, बच्चे ने बगीचे में खेलते वक्त एक मेंढक पकड़ लिया. ये कोई छोटा-मोटा मेंढक नहीं है, बल्कि उसके हाथ से भी बड़ा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *