[ad_1]
Last Updated:
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को एक साल से ज्यादा हो चुका है. दोनों साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. कई इवेंट्स में साथ पार्टिसिपेट करते हैं. हाल में वह एक इवेंट्स में शामिल हुए, जहां उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की बात की और कहा कि पेरेंट्स को भी उनपर निगरानी रखनी चाहिए.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने बच्चों के सोशल मीडिया बैन पर प्रतिक्रिया दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Aslisona)मुंबई. जहीर इकबाल और सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी मस्ती-भरे वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में दोनों ने मेटा मेटामॉर्फोसिस मास मीडिया सेलिब्रेशन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन के फैसले पर अपनी राय रखी. सोनाक्षी का मानना है कि यह कानून भारत में भी आना चाहिए, तो वहीं जहीर का कहना है कि माता-पिता को अपने बच्चों पर निगरानी रखनी चाहिए.
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत में ये कानून सबसे पहले आना चाहिए. खासकर बच्चों को एक खास उम्र तक सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रखना चाहिए. कम से कम तब तक जब तक बच्चा खुद सही-गलत और अच्छा-बुरा समझने लायक न हो जाए.” वहीं, इस पर जहीर का थोड़ा नजरिया अलग है. उन्होंने कहा, “पूरा बैन करने के बजाय माता-पिता को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.”
जहीर इकबाल ने अपने घर का उदाहरण देते हुए कहा, “मेरे घर में भतीजी हैं. उनके पास भी आईपैड है, लेकिन हमने उसमें सिर्फ वही चीजें ओपन रखी हैं जो बच्चों के लिए सेफ हैं. वो जो चाहे वो नहीं देख सकती. यही सही तरीका है. बैन करने की जरूरत नहीं, बस सही तरीके से कंट्रोल करना है.”
जहीर इकबाल ने पेरेंट्स को दी बच्चों पर ध्यान देने की सलाह
जहीर इकबाल ने आगे कहा, “और जब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए, तब भी माता-पिता को पूरा ध्यान रखना चाहिए और उनके साथ बैठकर देखना चाहिए कि वे क्या देख रहे हैं. आजकल बच्चे एक बटन दबाते हैं और पता नहीं कहां पहुंच जाते हैं. इसलिए बच्चों पर हमेशा नजर रखनी चाहिए. हां, थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन बच्चे की सुरक्षा और सही परवरिश के लिए ये करना बहुत जरूरी है.”
सोनाक्षी सिन्हा ने की ट्रोलिंग पर कानून बनाने की मांग
इसी के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग को लेकर नए कानून बनाने की बात की. उन्होंने कहा, “सबसे खराब चीज मुझे लगती है कि सोशल मीडिया पर खुलेआम लोगों को अपमानित करना है. आज के समय में कोई भी कहीं बैठकर किसी को भी बोलने लगता है. मुझे लगता है कि ये हर किसी के साथ हो रहा है. इसके लिए एक सख्त कानून होना चाहिए.”
सोनाक्षी सिन्हा ने की रणवीर सिंह की तारीफ
सोनाक्षी सिन्हा ने ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अदाकारी की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं रणवीर को खासतौर पर ढेर सारी बधाई देना चाहती हूं. उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है. लोगों को उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आ रही है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
[ad_2]
Source link