Headlines

बन-संवरकर जयमाल के लिए पहुंची दुल्हन, दूल्हे को देखते ही हुई निराश, गुस्से में किया ऐसा काम

[ad_1]

Last Updated:

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन बन-संवरकर जयमाला के लिए स्टेज के पास पहुंची, तभी दूल्हे पर नजर गई. वो दूल्हे को देखकर निराश हो गई. फिर उसने गुस्से में ऐसा काम किया, जिसकी उम्मीद नहीं थी.

जयमाल के लिए पहुंची दुल्हन, दूल्हे को देख हुई निराश, गुस्से में किया ऐसा काम!

हमारे देश में इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो चुका है. लोग अपने दोस्तों या फिर अपनी शादी के वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं. किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन जमकर डांस करते हुए शादी को यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो किसी वीडियो में दूल्हे के दोस्त गदर मचा रहे हैं. कई बार तो रिश्तेदारों की वजह से शादी में हंगामा भी हो जाता है, जबकि कभी-कभार ऐसे हंगामे के लिए दूल्हा-दुल्हन ही जिम्मेदार होते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देखेंगे कि बन-संवरकर जयमाल के लिए दुल्हन मंडप में पहुंचती है. अचानक उसकी नजर स्टेज पर मौजूद दूल्हे के ऊपर गई. दूल्हे को देखकर वो निराश हो गई. इसके बाद उसने गुस्से में कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर रहा था.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @monikamona01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंडप में रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई है. दुल्हन बन-संवरकर अपने भाइयों के साथ जयमाल स्टेज की ओर आ रही है, तभी उसके कदम थम जाते हैं. उसकी नजर दूल्हे के ऊपर गई, तो वो निराश हो गई. दरअसल, दुल्हन की नजर शायद दूल्हा उतना सुंदर नहीं था, जितनी वो खुद को समझ रही थी. दुल्हन स्टेज की तरफ जाना ही नहीं चाहती थी. उसके पास मौजूद भाइयों की भी हिम्मत नहीं हो रही थी कि उसे स्टेज पर ले जा सकें. दूल्हा एक पल के लिए अपनी होने वाली बीवी को निहारता है. फिर आगे बढ़कर अपना हाथ देता है, ताकि वो उसे पकड़कर स्टेज पर बुला सके. ऐसे में दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *