[ad_1]

कुछ लोगों को अपनी ज़रूरत भर का पैसा कमाने में पूरी ज़िंदगी लग जाती है और उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ती है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी किस्मत झटके में बदल जाती है. ज़रूरी नहीं है कि हर बार पैसा लॉटरी के ज़रिये ही आए, कई बार ऐसा भी होता है कि हमें कोई कीमती चीज़ मिल जाती है, जो मालामाल कर देती है. बस इसके लिए आपका वक्त और किस्मत दोनों ही अच्छे होने चाहिए.
हमें पता नहीं होता कि हमारी किस्मत कब और कहां मेहरबान हो जाएगी. कई बार तो ऐसी चीज़ मिल जाती है, जिसकी हमें कल्पना ही नहीं होती है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. शख्स जंगल में कहीं पर बह रहे गीले कीचड़ को उठाता है और इसे धोने के बाद उसे जो मिलता है, वो साक्षात लक्ष्मी जी का प्रसाद है.
कीचड़ में मिला ‘सोना’
वायरल हो रहे वीडयो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी जंगल में मौजूद ऐसी जगह पर पहुंचता है, जहां कीचड़ है. वो इस कीचड़ को एक डब्बे की मदद से उठाकर एक छन्नी वाले बर्तन में डाल लेता है. इसके बाद वो इसे लेकर पास की एक नदी में पहुंचता है और पानी डालकर इसे साफ करने लगता है. कुछ देर में सारा कीचड़ साफ हो जाता है और बर्तन में बालू और कुछ चमकीले कण दिखते हैं. दरअसल ये चमकीले कण कुछ और नहीं बल्कि रेड गोल्ड यानि लाल सोना है, जिसकी कीमत लाखों में होगी.
[ad_2]
Source link