[ad_1]

नई दिल्ली. बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खोने के कगार पर है. भारत ने इस सीरीज की धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला टेस्ट 295 रनों से जीता था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल की. भारत को एडिलेड में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जबकि बॉक्सिंग डे टेस्ट 184 रनों से गंवाया. खबरों की माने तो इस हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की क्लास लगाई थी.
भारत के कोच गौतम गंभीर ने मेलबर्न में हार के बाद खिलाड़ियों को उनकी लापरवाह क्रिकेट के लिए फटकार लगाई. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, “बहुत हो गया.” भारतीय टीम द्वारा बनाई गए प्लान को सही तरह से मैदान पर अमल में ना लाने पर कोच भड़के हुए थे. पहले सेशन में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली का विकेट भारत ने जल्दी गंवाया. विराट कोहली को मेलबर्न में पांचवें दिन बाहर जाती बॉल पर शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए. ऋषभ पंत ने भी अपनी विकेट की कीमत नहीं समझी और पार्ट-टाइमर ट्रैविस हेड की गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गए.
सूत्रों के मुताबिक, गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्होंने उन्हें अपनी मर्जी से खेलने की इजाजत दी थी लेकिन अब वह खुद टीम के खेलने के तरीके का फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी उनके मैच के पहले बनाए गए प्लान को अमल में नहीं लाएंगे उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.
FIRST PUBLISHED : January 1, 2025, 12:50 IST
[ad_2]
Source link