Headlines

बांका जिले में छात्राओं के बीच अकेला लड़का दे रहा दसवीं की परीक्षा, जब जांच हुई तो पता चला ये कारण!

[ad_1]

Last Updated:

Bihar Board Matric Exam 2025: बिहार के बांका से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल बांका के नगर पंचायत के एल एन डी प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू स्कूल को छात्राओं के लिए रिजर्व किया गया है. लेकिन छात्राओं के बीच…और पढ़ें

बांका में छात्राओं के बीच अकेला लड़का दे रहा दसवीं की परीक्षा, जानें क्यों

छात्र

हाइलाइट्स

  • मोहन पासवान गलती की वजह से छात्राओं के बीच परीक्षा दे रहा है.
  • फॉर्म भरते समय लिंग चयन में गलती हुई थी
  • बांका में 35 केंद्रों पर सख्ती से परीक्षा हो रही है

भागलपुर: बिहार में चल रहे दसवीं की परीक्षा में बांका से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़के को लड़कियों के बीच परीक्षा देनी पड़ रही है. दरअसल बांका के नगर पंचायत के एल एन डी प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू स्कूल को छात्राओं के लिए रिजर्व किया गया है. लेकिन छात्राओं के बीच एक छात्र मोहन पासवान भी परीक्षा दे रहा है. जो अपने आप को असहज महसूस कर रहा है. चलिए जानते हैं आखिर लड़के को छात्राओं के बीच परीक्षा क्यों देनी पड़ रही है.

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें, कि जब मामले की जानकारी ली गयी तो बताया गया कि मोहन पासवान जिसका रोल नंबर 2500288 है, वह उच्च विद्यालय नवादा बाजार विद्यालय का मैट्रिक का छात्र है. लेकिन फॉर्म भरने के दौरान गलती हुई जिसके चलते उसे छात्राओं के बीच परीक्षा देनी पड़ रही है. बताया जा रहा है कि जब परीक्षा फॉर्म भरा जाता है उस समय लिंग चुनने के लिए तीन कॉलम बने होते हैं. एक मेल, दूसरा फीमेल तो तीसरा अन्य का रहता है. ऐसे में मेल में टिक न लगाकर फीमेल में टिक लगा दिया गया. उसके बाद डमी एडमिट कार्ड भी जारी होता है. लेकिन उसमें भी ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण एडमिट कार्ड में फीमेल ही रह गया. ऐसे में उसे अब छात्राओं के बीच परीक्षा देनी पड़ रही है. मोहन इस दौरान अपने आप आप को असहज भी महसूस कर रहा है, लेकिन अब उसे इसी केंद्र पर परीक्षा देनी होगी. हालांकि प्रशासन ने पहली बार में उसे जाने से रोक दिया लेकिन जब पूरी तरीके से जांच की गई, तब पूरा मामला सामने आया. उसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र पर जाने दिया गया.

35 केंद्रों पर चल रही है परीक्षा
आपको बता दें कि बांका में 35 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है. ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट पर है. पूरी सख्ती के साथ परीक्षा ली जा रही है. सीसीटीवी कैमरे भी केंद्र पर लगाए गए हैं. लगातार बांका प्रशासन परीक्षा को लेकर सख्ती बरत रही है.

homeajab-gajab

बांका में छात्राओं के बीच अकेला लड़का दे रहा दसवीं की परीक्षा, जानें क्यों

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *