Headlines

बांग्लादेश के कप्तान को भारत को हराने का भरोसा ही नहीं! सहमे-सहमे से नजर आए…

[ad_1]

Agency:News18Hindi

Last Updated:

IND vs BAN Champions Trophy Match: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश का मैच गुरुवार को दुबई में खेला जाएगा. मैच से एक दिन पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो की बातों में वह यकीन नजर नहीं आया, जो कि…और पढ़ें

बांग्लादेश के कप्तान को भारत को हराने का भरोसा ही नहीं! सहमे-सहमे से नजर आए...

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-बांग्लादेश मैच गुरुवार को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से मुकाबले के लिए बांग्लादेश खुद को तैयार करने में जुटा है. मैच से एक दिन पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो की बातों में वह यकीन नजर नहीं आया, जो किसी भी टीम की जीत के लिए जरूरी होता है. वॉर्मअप मैच में पाकिस्तान की युवा टीम से हारने के बाद बांग्लादेश का हौसला और टूट गया लगता है. भारत-बांग्लादेश मैच गुरुवार को दुबई में खेला जाएगा.

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने मैच से एक दिन पहले जब बात की तो अपने किसी बैटर का नाम तक नहीं लिया. हां, उन्होंने अपने पेसर और ऑलराउंडर पर जरूर भरोसा जताया. शंटो ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘भारत के खिलाफ कोई भी मौका बनाने के लिए हमें सभी विभागों में अच्छा खेलना होगा. भारत के खिलाफ हमारी अच्छी यादें हैं. अगर हम अपनी रणनीति पर अमल करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर हैं. हम उन पर निर्भर हैं. हमें मौकों का फायदा उठाना होगा. हम अधिक नहीं सोच रहे हैं, हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं. हमें (नाहिद) राणा जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी की बहुत खुशी है. अगर वे खेलते हैं तो अपना काम कर देंगे. हमारे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों का अच्छा संतुलन है.’ 22 वर्षीय नाहिद राणा ने अपने शुरुआती करियर में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने बांग्लादेश के लिए छह टेस्ट मैच में 20 विकेट और तीन एकदिवसीय मैच में चार विकेट लिए हैं.

भारत अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलेगा जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर हो गए. हालांकि शंटो ने कहा कि वे बुमराह या किसी अन्य व्यक्तिगत खिलाड़ी के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में कुछ बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमें तालमेल बैठाने की जरूरत है. पाकिस्तान की तुलना में यह बहुत बड़े स्कोर वाला मैदान नहीं है.’ (इनपुट भाषा)

homecricket

बांग्लादेश के कप्तान को भारत को हराने का भरोसा ही नहीं! सहमे-सहमे से नजर आए…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *