[ad_1]

आजकल शादी का सीजन है, लड़का-लड़की विवाह के पवित्र सूत्र में बंध रहे हैं. पर इस मौके पर लोग अपने पार्टनर को प्रपोज भी करने में लगे हैं, जिससे या तो इसी सीजन में या फिर अगले सीजन में शादी के बंधन में भी बंध जाएं. लोग प्रपोज करने के अलग-अलग तरीके खोजते रहते हैं. हाल ही में बेंगलुरु के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज (Bengaluru Boyfriend suggest girlfriend viral video) करने के लिए भी काफी यूनिक आइडिया खोज निकाला. उसने 4 लोगों को नियुक्त किया जो रोड पर बाइक लेकर निकले. उन्होंने एक जैसी टीशर्ट पहनी थी. टीशर्ट के पीछे लड़के के दिल की बात लिखी थी. उसे पढ़कर रोड पर चलने वाले लोग जरूर हैरान हो गए होंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @eat.journey.seize पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें 4 लोग खाली सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो बेंगलुरु का है. चारों लड़के बाइक या स्कूटी चला रहे हैं और एक जैसी टीशर्ट पहने हैं. उनकी टीशर्ट के पीछे अलग-अलग चीजें लिखी हैं, जिसे एक साथ पढ़ने पर आपको समझ आएगा कि वो लिखा है- ‘Will You Marry Me?’
[ad_2]
Source link