Headlines

बाथरूम के अंदर से आती थी आवाजें, बाहर तक सुनते थे लोग, अटारी में छिपा था खौफनाक राज!

[ad_1]

Last Updated:

मलेशिया में रहने वाले एक परिवार के साथ अजीबोगरीब घटना घटी. परिवार वालों को अपने घर के बाथरूम से अजीब-सी आवाजें सुनाई देती थी. जब इस आवाज का राज खुला तो सब भौचक्क रह गए.

बाथरूम के अंदर से आती थी आवाजें, बाहर तक सुनते थे लोग, अटारी में छिपा था राज!छज्जे के अंदर छिपकर बैठा था 60 किलो का अजगर (इमेज- फाइल फोटो)

मलेशिया के केदाह राज्य के सुंगई पेटानी इलाके में एक आम-सा घर अचानक मशहूर हो गया. बाहर से देखने में घर नार्मल नजर आता था लेकिन इसके अंदर छिपा था एक खौफनाक सीक्रेट. पिछले कई हफ्तों से घरवाले रात को बाथरूम की तरफ से आने वाली अजीब आवाजों से परेशान थे. कभी फुसफुसाहट जैसी आवाज, कभी कुछ रेंगने की खट-खट, कभी छत पर भारी वजन सरकने जैसी आवाज आती थी. परिवार वाले सोचते थे शायद चूहा या छिपकली होगा, लेकिन जब इसका राज खुला तो सब दंग रह गए.

घर के छज्जे के अंदर छह फ़ीट का एक अजगर मौजूद था. अजगर को निकालने में रेस्क्यू टीम को कई घंटे लग गए. छज्जे में एक अजगर है, इस बात का खुलासा तब हुआ जब घरवाले छज्जे से आती आवाजों से परेशान हो गए. हर राज ये आवाजें तेज हो जाती थी. आखिरकार जब आवाज के कारन का पता लगा, तो सबके होश ही उड़ गए.

बेटी ने किया खुलासा
घर की 15 साल की बेटी को सबसे पहले बाथरूम के छज्जे में किसी के छिपे होने का शक हुआ था. एक दिन स्कूल से लौटते ही बाथरूम की छत पर दरार देखा. उसने डरते-डरते अपनी मां से इसका जिक्र किया. मां, जो खुद एक स्कूल टीचर हैं, ने पहले तो बेटी को डांट लगाई. उसे लगा कि उसकी बेटी को गलतफहमी हो रही है. लेकिन जब वो खुद बाथरूम गई तो उसे भी अजीब सी आवाजें आई. इसके बाद तो कई रात घरवालों को ये आवाजें आती रही. आखिरकार छत के प्लास्टर में लंबी-लंबी दरारों से किसी का रेंगना भी नजर आने लगा. परिवार ने तुरंत मलेशियाई सिविल डिफेन्स फोर्स (APM) को फोन किया. जब रेस्क्यू टीम पहुंची तो उन्होंने भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना भयानक जीव घर की छत में छिपा मिलेगा.

मुश्किल से किया रेस्क्यू
टीम ने सावधानी से छत का प्लास्टर तोड़ना शुरू किया. जैसे ही एक बड़ा टुकड़ा नीचे गिरा, उसमें से करीब 5-6 मीटर लंबा और 60 किलोग्राम वजनी विशालकाय अजगर (reticulated python) बाहर लटकता हुआ नजर आया. अजगर इतना बड़ा था कि पहले तो रेस्क्यू वाले भी पीछे हट गए. एक पल के लिए उसे एनाकोंडा समझ लिया गया. जांच में पता चला कि अजगर कई महीनों से घर की अटारी और बाथरूम की फॉल्स सीलिंग के बीच रह रहा था. वह रात को छत के अंदर रेंगता था, इसलिए आवाजें आती थी. शायद आसपास के जंगल से वो घर में घुस आया था और गर्मी-नमी के कारण बाथरूम की छत को अपना ठिकाना बना लिया था. मलेशिया में रेटिकुलेटेड पाइथन आम हैं, लेकिन इतना बड़ा और घर के अंदर – यह बहुत दुर्लभ था.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

बाथरूम के अंदर से आती थी आवाजें, बाहर तक सुनते थे लोग, अटारी में छिपा था राज!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *