[ad_1]
नई दिल्ली : दिल्ली में एक फैशन शो आयोजित हुआ. जहां पर बड़ी संख्या में लोग इस वजह से पहुंचे थे. क्योंकि उन्हें लगा था कि रैंप पर खूबसूरत मॉडल उतरेंगी और मॉडलिंग का जलवा बिखरेंगी. वहीं, स्टेज से लगातार अनाउंसमेंट हो रहा था कि शाम 6:00 बजे फैशन शो का आयोजन होगा. ऐसे में फैशन शो को देखने के लिए 6:00 तक पूरा ग्राउंड फुल हो गया.
जैसे ही लोग स्टेज के पास पहुंचे, तो फैशन शो शुरू होते ही देखा स्टेज पर रैंप वॉक करने कोई खूबसूरत मॉडल नहीं, बल्कि एक के बाद एक डॉग लवर्स अपने कुत्तों को लेकर आ रहे हैं. ये कुत्ते स्टाइलिश कपड़े पहने हुए थे और रैंप वॉक इतने आत्मविश्वास से कर रहे थे कि जैसे मानो ये कोई सुपर मॉडल हो. हर कोई यह नजारा देखकर दंग रह गया और तुरंत लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया.
दिल्ली में बेजुबानों का फैशन शो
वहीं, देखते ही देखते पूरा ग्राउंड तालियों और शोर शराबे से गूंज उठा. जो लोग इसे इंसानों का फैशन शो समझ कर आए थे. वो भी सब कुछ भूल गए और बेजुबानों के फैशन शो को एंजॉय करने लगे. लगभग 3 घंटे तक चले इस फैशन शो में कई कुत्तों को विजेता भी चुना गया. स्टेज पर जज ने इनके टैलेंट के दम पर इन्हें विजेता चुना.
लैब्राडोर को लगे पंख तो पिटबुल ने पहना फ्रॉक
अमूमन लोग लैब्राडोर, डाबर मेन, पग, जर्मन शेफर्ड, शिह त्ज़ु और गोल्डन रिट्रीवर के साथ ही पिटबुल जैसे कुत्तों को खतरनाक समझते हैं. ये देखने में भी बेहद खूंखार लगते हैं. लोग इन्हें देखकर डरते हैं, लेकिन इस फैशन शो में ये खतरनाक नस्लें भी बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही थी. इस फैशन शो में पिटबुल काली फ्रॉक में नजर आया, तो वहीं, लैब्राडोर तितलियों के पंख लगी हुई ड्रेस में रैंप वॉक कर रहा था. डाबर मेन सुपरमैन की ड्रेस में स्टेज पर चल रहा था. जर्मन शेफर्ड जिसे आर्मी डॉग माना जाता है. वही जर्मन शेफर्ड यहां पर टी-शर्ट में मॉडलिंग कर रहा था. यह नजारा बेहद प्यार था. जो कोई देख रहा था. इसे वो देखता ही रह गया.
फैंसी ड्रेस में कुत्तों ने बिखेरा फैशन का जलवा
दरअसल, यह खास फैशन शो पेटफेड की ओर से एनएसआईसी ग्राउंड ओखला में आयोजित किया गया था, जिसमें कुत्तों के लिए फैशन शो रखा गया था. कुत्तों के मालिक घर से ही उन्हें रंग बिरंगी, खूबसूरत, स्टाइलिश और ट्रेंडिंग ड्रेस पहनाकर लाए थे. इस फैशन शो के लिए लोगों का उत्साह इस कदर नजर आ रहा था. इसके रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइन लग गई थी. रैंप पर शाम को 6:00 बजे स्टेज पर रैंप वॉक के लिए कुत्तों के साथ उनके मालिक भी नजर आए.
[ad_2]
Source link