Headlines

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी:खौफ में इंसान, 2025 में जो होगा, सोचते की कांपेगी रूह

[ad_1]

Last Updated:

बाबा वेंगा ने 2025 में एलियनों से संपर्क और टेलीपैथी के विकास की भविष्यवाणी की है, जिससे इंसानी सभ्यता में बड़े बदलाव आ सकते हैं. उन्होंने वैज्ञानिक प्रगति और संभावित खतरों की भी चेतावनी दी है.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी:खौफ में इंसान, 2025 में जो होगा, सोचते की कांपेगी रूह

बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी को लेकर इंसानों में खौफ है. (Image:News18)

हाइलाइट्स

  • बाबा वेंगा ने 2025 में एलियनों से संपर्क की भविष्यवाणी की है.
  • 2025 तक इंसानी सभ्यता टेलीपैथी विकसित कर लेगी.
  • बाबा वेंगा ने वैज्ञानिक प्रगति और खतरों की चेतावनी दी है.

नई दिल्ली. अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहीं बाबा वेंगा ने एलियनों को लेकर इस साल के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है. बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि 2025 में किसी भी वक्त इंसानी सभ्यता का संपर्क या मुठभेड़ एलियन से हो सकता है. बाबा वेंगा ने इसके बारे में आगाह करते हुए कहा कि एलियन सभ्यता से संपर्क के बाद इंसानी सभ्यता संभवत: उस तरह नहीं रह पाएगी जैसे आज तक रहती आई है. ‘एनडीटीवी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाबा वेंगा ने चेतावनी दी कि ‘इंसानी सभ्यता अलौकिक जीवन यानी एलियन से संपर्क बनाएगी, जिससे संभवतः वैश्विक संकट आ सकता है या सर्वनाश भी हो सकता है.’

डोनाल्ड ट्रम्प ने सत्ता में आने पर एलियंस से संबंधित सभी फाइलों को जारी करने का वादा किया है. यह संभव है कि यह भविष्यवाणी हमारी उम्मीदों के हिसाब से कहीं अधिक सटीक साबित हो सकती है. अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो इसके बाद इंसानी सभ्यता का जीवन पूरी तरह बदलने की उम्मीद है. एलियन सभ्यता के बारे में पहले ही कई तरह की मान्यताएं और वैज्ञानिक खोजें हैं. इनमें ज्यादातर का मानना है कि इस पूरे ब्रह्मांड में धरती की तरह कई ऐसे ग्रह हैं, जिन पर इंसानों से मिलती-जुलती सभ्यताओं का निवास है.

टेलीपैथी भी दूर नहीं है
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की कि इंसानी सभ्यता में 2025 तक टेलीपैथी विकसित कर लेगी. जिससे सीधे मन से मन का संचार संभव हो सकेगा. उनका मानना ​​है कि यह प्रगति मानवीय संपर्क में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी. देखा जाए तो एलन मस्क की ब्रेन चिप पहले से ही टेलीपैथी के एक ऐसे रूप के साथ चर्चा में है, जिसमें एक शख्स तकनीक को नियंत्रित करता है. बाबा वेंगा का मानना ​​था कि मनुष्य 2025 तक टेलीपैथी में निपुण हो जाएंगे, जिससे लोगों के एक-दूसरे से संवाद करने का तरीका बदल जाएगा. उनका यह भी मानना ​​था कि ये प्रगति ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को बदल सकती है.

जेलेंस्की का ट्रंप से उठा गया भरोसा, पुतिन से लेंगे बदला, रूस के खिलाफ मैदान-ए-जंग में उतरेगी यूरोप की सेना!

वैज्ञानिक सफलताओं का साल
बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की कि 2025 में टेलीपैथी और नैनोटेक्नोलॉजी में प्रगति सहित प्रमुख वैज्ञानिक और चिकित्सा सफलताएं धरती पर सामने आएंगी. हालांकि, उन्होंने विनाशकारी उद्देश्यों के लिए इन प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग के संभावित खतरों के बारे में भी आगाह किया, हालांकि उनके सटीक उद्धरण अब उपलब्ध नहीं हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर रहस्य में लिपटी रहती हैं, लेकिन उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. वे अतीत में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं.

homeajab-gajab

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी:खौफ में इंसान, 2025 में जो होगा, सोचते की कांपेगी रूह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *