[ad_1]
Last Updated:
Archana Puran Singh Health Update: अर्चना पूरन सिंह सेट पर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब सर्जरी के बाद उन्होंने फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
अर्चना पूरन सिंह ने अस्पताल से बताया कैसे हुआ पूरा हादसा.
हाइलाइट्स
- परमीत सेठी को सता रही है पत्नी की चिंता
- मां के बारे में सुन बेटा हुआ इमोशनल.
- जल्द ही सेट पर लौटेंगी अर्चना.
नई दिल्ली. कपिल शर्मा के शो में हंसी के ठहाके लगाकर अपनी बातों से लोगों को लोटपोट करने वालीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह बाल-बाल बची हैं. हाल ही में मुंबई के विरार में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया, जिसमें वो घायल हो गईं. एक्ट्रेस सुबह 5:00 बजे के आस-पास एक सीन शूट रही थीं, तभी एक हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना के बाद उन्हें तुरंत विले पार्ले के नानावती मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एक सर्जरी हुई है.
अर्चना पूरन सिंह के हाथ में फ्रैक्चर है और चेहरे पर भी निशान आए हैं. एक्ट्रेस ने खुद अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने अपनी इंजरी के बारे में यूट्यूब पर एक प्रॉपर डिटेल व्लॉग डाला है.
‘जो होता है अच्छे के लिए होता है…’
अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर भी वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है…मैं इस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं…मैं ठीक हूं. पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हूं. (बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है, अब पता चल रहा है.) पूरा एपिसोड मेरे यूट्यूब पर देखिए.’
अस्पताल से शेयर किया हेल्थ अपडेट
इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया जाता है कि शूटिंग चल रही होती है और अचानक से अर्चना के चीखने की आवाज आती है. फिर सभी उन्हें अस्पताल लेकर जाते हैं. अर्चना के बेटे को जब उनके एक्सीडेंट और सर्जरी का पता चलता है तो वो इमोशनल हो जाते हैं. वीडियो में आगे उनके पति परमीत बताते हैं कि अर्चना का एक्सीडेंट हुआ था और कल उसका एक ऑपरेशन हुआ. इसके अर्चना बताती हैं कि अभी उनके हाथ की सूजन कम हो गई है वरना मेरे हाथ में बहुत सूजन थी, बहुत बड़ा हो गया था. अर्चना काफी परेशानी और दर्द में दिखीं.
[ad_2]
Source link