Headlines

बाहर कांप रही थी धरती, डोल रही थी जमीन, कमरे में मोबाइल के आगे यूं कमर लचकाता रहा लड़का

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया. वीडियो में दावा किया गया है कि एक युवक ने भूकंप के झटकों के बीच अपने घर के अंदर डांस वीडियो रिकॉर्ड किया.

बाहर कांप रही थी धरती, डोल रही थी जमीन, कमरे में यूं कमर लचकाता रहा लड़का

वीडियो के बैकग्राउंड को देख लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया (इमेज- सोशल मीडिया)

आमतौर पर जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो लोग जान बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं. चाहे बाढ़ हो या भूकंप, किस आपदा के दौरान कैसे मौत सामने आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इस वजह से आपदाओं की आहट मिलते ही लोग खुद को सेफ करने में जुट जाते हैं. लेकिन इन दिनों युवाओं के अंदर हर आपदा में अवसर ढूंढने की होड़ लगी हुई है.

अगर कहीं भूकंप आता है तो लोगों को समझाया जाता है कि वो घर से बाहर निकल जायें. या अगर घर के अंदर हैं तो किसी मजबूत चीज के नीचे छिप जाएं. ताकि अगर झटकों की वजह से इमारत गिरे, तो उन्हें ज्यादा चोट ना लगे. लेकिन लगता है कि आज की जेनरेशन के अंदर से मौत का डर भी भाग गया है. इसी का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भूकंप के झटकों के बीच डांस
एक शख्स ने अपना डांस वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, ये वायरल हो गया. वीडियो देखने के बाद कहा जा रहा है कि इसे भूकंप के झटकों के बीच बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक़, बाहर भूकंप की वजह से धरती डोल रही थी और ये युवक इसका फायदा उठाते हुए कमरे में डांस वीडियो बना रहा था. कमरे के अंदर हिलती चीजों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि झटके काफी तेज थे. लेकिन वो बिना डरे आराम से नाचता रहा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *