Headlines

‘बिखरे टुकड़ों को समेट रही,’ निधन के बाद धर्मेंद्र के पहले बर्थडे पर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, नहीं कम हो रहा गम

[ad_1]

Last Updated:

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने भावुक पोस्ट लिखी, सनी देओल भी इमोशनल हुए. सलमान खान ने बिग बॉस 19 में धर्मेंद्र को पिता समान बताया.

ख़बरें फटाफट

'बिखरे टुकड़ों को समेट रही,' धर्मेंद्र के बर्थडे पर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी

हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का निधन पिछले महीने 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित घर पर हो गया था. ध्रमेंद्र के जाने का गम उनके परिवार, फैंस के साथ साथ पूरी इंडस्ट्री को हुआ. सलमान खान तो बिग बॉस 19 में बुरी तरह रो भी पड़े. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए पिता से कम नहीं थे. उन्हें इस बात का भी सदमा लगा कि धर्मेंद्र का निधन उस दिन हुआ जिस दिन उनके पिता सलीम खान का बर्थडे होता है. वह उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे. अब धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले जन्मदिन पर भी हर कोई इमोशनल नजर आया. जहां एक ओर सनी देओल ने भावुक पोस्ट शेयर किया तो वहीं उनके जन्मदिन पर हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उन्हें याद कर भावुक हो गई हैं.

धर्मेंद्र का जाना हेमा मालिनी के लिए एक बड़े सदमे जैसा है. वे पहले ही बता चुकी हैं कि पति के निधन से उनका जीवन शून्य हो गया है और यह खालीपन ताउम्र रहेगा. अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी जिंदगी के टूटे टुकड़ों को समेटने की बात की है, जो अभिनेता के निधन के बाद हुए हैं.

धर्मेंद्र के बर्थडे पर हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो. दो हफ्ते से ज्यादा समय हो गया जब आप मुझे टूटे हुए छोड़कर गए थे. धीरे-धीरे अपनी जिंदगी के टुकड़ों को समेट रही हूं और अपनी जिंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहोगे.”

धर्मेंद्र संग के हर पल को किया याद
उन्होंने आगे लिखा, “हमारे साथ बिताए गए सुखद पलों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है. मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने हमारे प्यार को और मजबूत किया और उन सभी खूबसूरत, खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *