Headlines

बिग बॉस 19: ‘फेक गर्ल’ का मिला टैग, बॉडी शेमिंग के लगे आरोप, तान्या मित्तल कैसे बनीं दर्शकों की ‘फेवरेट’?

[ad_1]

Last Updated:

बिग बॉस 19 के फिनाले में तान्या मित्तल टॉप 5 में हैं. ग्वालियर की तान्या मित्तल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रही हैं.वे ट्रॉफी की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं.

बिग बॉस 19: फेक गर्ल का मिला टैग, बॉडी शेमिंग के लगे आरोप, तान्या की खास जर्नीतान्या मित्तल अपनी बातों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. (फोटो साभार: Instagram@tanyamittalofficial)

नई दिल्ली: दर्शकों को आज 7 दिसंबर को ‘बिग बॉस 19’ का विनर मिल जाएगा. फिनाले में टॉप-5 फाइनलिस्ट्स में से किसी एक विनर चुना आएगा. यह सीजन दर्शकों के लिए कई मायनों में खास रहा है. घर में आए कंटेस्टेंट ने अपनी-अपनी रणनीतियों और बर्ताव से दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन इसी बीच कुछ नाम ऐसे भी रहे, जो अपने अनोखे अंदाज और शख्सियत की वजह से चर्चा में बने रहे.

इन टॉप फाइनलिस्ट्स में एक नाम जो हर मोड़ पर खबरों में रहा, वह है तान्या मित्तल. उनकी कहानी और जर्नी ने शो में नए रंग भर दिए और दर्शकों को खूब रोमांचित किया. तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास लोकप्रियता हासिल की और अब ‘बिग बॉस 19’ में टॉप 5 में जगह बना ली. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर तेजी से उनकी फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. तान्या मित्तल मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं.

बिजनेस परिवार से है ताल्लुक
तान्या ने मिस टूरिज्म एशिया 2018 का खिताब जीता और लेबनान में आयोजित कंटेस्टेंट में भारत को रीप्रेजेंट किया. तान्या के परिवार की बात करें तो उनके पिता रवि मित्तल, नोएडा में रियल एस्टेट के व्यवसाय से जुड़े हैं. उनकी मां सुनीता मित्तल एक होममेकर हैं. भाई अमृतेश मित्तल, पिता के बिजनेस में उनका साथ देते हैं. परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य उनके 88 साल के दादा राजेंद्र प्रसाद हैं.

चर्चा में बनी रहीं तान्या मित्तल
‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें अक्सर ‘फेक गर्ल’ का टैग दिया गया, लेकिन इसने उनके आत्मविश्वास को कम नहीं किया. शो में उनके बोल्ड अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उन्होंने अपना गेम प्लान बहुत ही समझदारी और स्मार्ट तरीके से तैयार किया. तान्या ने सोशल मीडिया के अनुभव का इस्तेमाल करके शो में अपना कॉन्टेंट तैयार किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा.

ट्रॉफी की मजबूत दावेदार हैं तान्या मित्तल
शो में तान्या मित्तल के कई विवादित और अजीबोगरीब पल भी देखने को मिले. उन्होंने टीवी एक्ट्रेस और को-कंटेस्टेंट अशनूर कौर और अन्य कंटेस्टेंट्स पर कई बार कमेंट किया, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अपनी गलतियों से सीख लेती हुई तान्या ने अपने अंदाज में खेल खेलना जारी रखा. अमाल मलिक के साथ उनका ‘भैया-बहन’ वाला पल और शो में किए गए अमीर होने के दावों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. तान्या मित्तल ने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी चर्चाओं को कभी कम नहीं होने दिया. उनके गेम प्लान से बड़ी संख्या में लोग इंप्रेस हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि इस सीजन की विनर वह ही बनेंगी.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

बिग बॉस 19: फेक गर्ल का मिला टैग, बॉडी शेमिंग के लगे आरोप, तान्या की खास जर्नी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *