Headlines

‘बिना मतलब का बात लिखना, और ये चर्चा…’ अमिताभ बच्चन ने अब किया युद्ध पर पोस्ट, लोगों ने जया-रेखा से जोड़ा

[ad_1]

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने एक्स और फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिस पर उनके फैंस और फॉलोवर्स कमेंट्स कर रहे हैं. उनकी इस पोस्ट को धर्मेंद्र, जया बच्चन, रेखा और देश की आर्थिक स्थिति से जोड़ रहे हैं. अमिताभ का यह पोस्ट वायरल हो रहा है.

'बिना मतलब का बात लिखना, और ये चर्चा...' अमिताभ ने अब किया युद्ध पर पोस्टअमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः अमिताभ बच्चन ब्लॉग)

मुंबई. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर अपने ट्विट के जरिए फैंस और फॉलोवर्स से कनेक्ट रहते हैं. अपनी मन की बात लिखते हैं. इसे लेकर कई बार ट्रोल भी होते हैं. लेकिन अमिताभ कुछ न कुछ लिखते रहते हैं. अब अमिताभ ने ऐसा पोस्ट किया है, जिसे लोग धर्मेंद्र और उनकी पत्नी जया बच्चन से जोड़ कर देख रहे हैं. कई लोग इसे भारत की वर्तमान परिस्थितियों से भी जोड़ रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं. अमिताब ने फेसबुक और एक्स पर पोस्ट किया है, जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, “T 5591- जिस युद्ध को लड़ना होता है, उसकी चर्चा न करना ही युद्ध का पहला नित्यम(नियम) है.” अमिताभ के इस एक्स पोस्ट पर लोलटिशियन नाम के यूजर ने लिखा, “T420- बिना मतलब का बात लिखना, और ये चर्चा न करना कि कहना क्या चाहते है गाली सुनने का पहला नित्यम है.” गीता शर्मा नाम की यूजर ने लिखा,”इशारा जया आंटी के लिए है ना.”

अमिताभ बच्चन एक्स पोस्ट.

दीपिका नाम की यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा,”हम्म, तभी तो आपने कभी रेखा जी का ज़िक्र नहीं किया.” डाक्टर लाडला नाम के यूजर ने लिखा,”तभी आप कभी भी रेखा जी की बात नहीं करते हो.” प्रतिश नाम के यूजर ने लिखा, “वाइफ से लड़ना लेकिन उसकी चर्चा ना करना.” राहुल चौधरी नाम के यूजर ने रुपए की गिरती वैल्यू को जोड़ते हुए अमिताभ के इस पोस्ट पर लिखा, “तो क्या आप अन्दर ही अन्दर रुपए में मूल्यहास के ख़िलाफ़ लड़ने की योजना बना रहे हैं ?”

वहीं, अमिताभ बच्चन के फेसबुक पोस्ट पर मेरी किशोरी नाम की यूजर ने कमेंट किया, “रणभूमि में खेलने से पहले मनो भूमि में खेला जाता है.” इखलाक खान ने लिखा, “युद्ध कर युद्ध कर.” नितिन राउत नाम की यूजर ने लिखा, “वीरू के जाने के बाद, जय अभी तक सदमे मे लग रहे है…सामान्य होने में समय लगेगा.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘बिना मतलब का बात लिखना, और ये चर्चा…’ अमिताभ ने अब किया युद्ध पर पोस्ट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *