[ad_1]

अगर आप मोहल्लों के भी कॉन्सेप्ट को छोड़ दें तो सोसायटी में भी लोग रहते अलग बिल्डिंग में हैं और उन्हें अपनी ज़रूरतों के लिए नीचे आना पड़ता है. स्कूल और बाज़ार के लिए भी अपने कैंपस से बाहर जाना होता है. अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक शहर ऐसा भी है, जिसकी पूरी आबादी एक ही इमारत में रहती है तो आप हैरान रह जाएंगे. आपको ये मज़ाक लग सकता है लेकिन व्हिटियर नाम के शहर की ये सच्चाई है.
अमेरिका अलास्का में व्हिटियर नाम का ऐसा ही एक अनोखा शहर है, जो एक ही बिल्डिंग के अंदर बसा हुआ है. आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन इस शहर के लोग बिल्डिंग से बाहर ही नहीं निकलते क्योंकि सारी सुविधाएं अंदर ही मौजूद हैं. यहां सभी लोग एक ही इमारत में रहते हैं. 14 मंजिला इस बिल्डिंग का नाम बेचिंग टावर है, जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. अलास्का के इस शहर की यही खूबी इसे दुनिया में सबसे अलग बनाती है.
एक ही बिल्डिंग में है पूरा शहर
बेचिंग टावर नाम की बिल्डिंग में थाना, अस्पताल, चर्च से लेकर किराने की दुकान, लॉन्ड्री सब कुछ मौजूद है. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर व्हिटियर नाम का एक स्कूल है, जहां इस शहर के सभी बच्चे पढ़ते हैं. बेचिंग टावर की पहली मंज़िल पर शहर को चलाने के लिए ज़रूरी सारी सुविधाएं मौजूद हैं. एक तरफ डाकखाना, दूसरी ओर पुलिस स्टेशन और वहीं पर सरकारी दफ्तर भी हैं. साल 2023 के आंकड़े के मुताबिक शहर की कुल आबादी 263 लोगों की है. इस बिल्डिंग का निर्माण 1956 में हुआ था.
इमारत से बाहर नहीं निकल रहे लोग
ये शहर अलास्का जैसे क्षेत्र में मौजूद है. यहां 250 से 400 इंच तक बर्फबारी होती है और कभी-कभी तो 60 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं. इस बिल्डिंग को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सेना के बैरक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था. युद्ध के बाद इसे अपार्टमेंट में बदल दिया गया, जिसमें व्हिटियर शहर बसता है. ये शहर आधुनिक समाज का अनोखा मॉडल है, जहां सीमित संसाधनों में भी लोगों की ज़िंदगी आराम से चल रही है.
Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 14:35 IST
[ad_2]
Source link