[ad_1]
Last Updated:
Bihar all Out twice in a day: बिहार क्रिकेट टीम ने रणजी ट्राफॅी में शुक्रवार को ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन किया, जिसे वह भूलकर भी कभी याद नहीं करना चाहेगी.
बिहार के सकीबुल गनी केरल के खिलाफ पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके.
नई दिल्ली. बिहार क्रिकेट टीम ने रणजी ट्राफॅी में शुक्रवार को ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन किया, जिसे वह भूलकर भी कभी याद नहीं करना चाहेगी. केरल ने शुक्रवार को बिहार को एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार ऑलआउट किया. केरल ने बिहार को पारी और 169 रन से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. दूसरी ओर, बिहार पर इस प्रदर्शन के बाद एलीट ग्रुप से प्लेट ग्रुप में खिसकने का खतरा मंडराने लगा है. बिहार की टीम ने इस सीजन में 7 मैच खेले. इनमें से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा.
बिहार और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया. केरल ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 351 रन बनाए. इसके बाद उसने बिहार को पहली पारी में 64 रन पर ऑलआउट कर उसे फॉलोऑन के लिए मजबूर किया. बिहार की टीम ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी बेहद निराश किया और 118 रन बनाकर आउट हो गई.
बिहार की पहली पारी समेटने में सबसे बड़ी भूमिका जलज सक्सेना की रही. कभी मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले जलज ने बिहार की पहली पारी में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट झटके. बिहार के लिए पहली पारी में सबसे अधिक 21 रन मंगल महरोर ने बनाए. बिहार की टीम पहली पारी में महज 23.1 ओवर में 64 रन बनाकर ढेर हो गई. इस कारण उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य होना पड़ा.
केरल ने इसके बाद बिहार को दूसरी पारी में भी 118 रन पर ऑलआउट कर दिया. इस जीत के साथ वह ग्रुप- सी से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया. बिहार ने 7 में से 3 मैच जीते और उसके 28 अंक रहे. बिहार की टीम इस ग्रुप में एक अंक के साथ आठवें यानी आखिरी स्थान पर रही.
Delhi,Delhi,Delhi
January 31, 2025, 17:20 IST
[ad_2]
Source link