[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक वेडिंग वीडियो शेयर किया गया. इसमें बारतियों को नाली में गिरा देखा गया. बताया जा रहा है कि बाराती ड्राई स्टेट क्रॉस कर झारखंड आए थे और नशे में चूर हो गए थे.
नाली में पड़े मिले बाराती (इमेज- फाइल फोटो)बिहार ड्राई स्टेट है. यानी एक ऐसा राज्य जहां शराब बिक्री पर बैन लगा है. आमतौर पर भारत की शादियों में बाराती शराब के नशे में जमकर नाचते हैं. वैसे तो ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन इसके बाद भी लोग ऐसा ही करते हैं. लेकिन बिहारी शादियों में ऐसा नहीं कर पाते. ऐसे में जब बिहार से निकले बाराती झारखंड आए, तो शराब के नशे में ऐसे डूबे कि बाराती नाली में गिरे मिले.
बिहार में शराबबंदी 2016 से लागू है, लेकिन इसका असर शादियों पर भी पड़ता है. बारातियों को नाच-गाने के बीच शराब का मजा नहीं मिल पाता, जिससे कई बार तनाव होता है. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बिहार से झारखंड गई बारात के बाराती शराब के नशे में इतने चूर हो गए कि नाली में लेटे मिले. ये घटना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है, लाखों लोग देख चुके हैं और मीम्स बन रहे हैं.
बिहार से आई थी बारात
घटना झारखंड के एक छोटे से शहर की बताई जा रही है, जहां बिहार के सुपौल जिले से बारात आई थी. दुल्हन के परिवार ने शादी की तैयारियां जोर-शोर से की थी. बिहार में शराब ना मिलने से बाराती लंबे सफर के दौरान ही ‘प्लान’ बनाने लगे. सीमा क्रॉस करते ही झारखंड में शराब की दुकानों पर पहुंचे और जमकर पी ली. वीडियो में दिख रहा है कि बाराती नाचते-गाते हुए सड़क पर हैं, लेकिन नशा इतना हावी हो गया कि कई लोग नाली में गिर पड़े. 24 घंटों में ही वीडियो पर लाखों व्यूज आ गए.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link