Headlines

बीवियों के आगे एक न चली, जंगल के राजा की हुई घोर बेइज्ज़ती, शेरनियों ने निकाली हेकड़ी, तो जान बचाकर भागे!

[ad_1]

Last Updated:

चाहे इंसान हों या जानवर, बात जब पति-पत्नी के रिश्ते की आती है, तो स्थिति हर जगह एक जैसी ही होती है. आप इस वीडियो में ही देख लीजिए, जंगल के राजा ने ज़रा सी छेड़छाड़ की, तो रानियों ने उसकी हालत खस्ता कर दी.

बीवियों के आगे एक न चली, जंगल के राजा की हुई घोर बेइज्ज़ती!

शेरनियों ने निकाली शेर की हेकड़ी. (Credit- YouTube/ @LionSightings)

आमतौर पर हम जब भी शेर का नाम लेते हैं तो उस जानवर की छवि मन में आती है, जो खूंखार भी है और बिल्कुल बेखौफ भी. अगर आप सोचते हैं कि शेर किसी से नहीं डरता है तो आप गलत हैं. शेर को अगर कोई डरा सकता है, तो वो कोई और नहीं बल्कि इनकी रानियां ही हैं. कभी भी शेर ज्यादा शेर बनने लगता है, तो शेरनियां इन्हें अपनी ताकत का अंदाज़ा करा देती हैं.

आपने कभी न कभी कपल्स को आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए देखा होगा लेकिन शायद ही कभी जंगल के राजा और रानी के बीच लड़ाई-झगड़े का नज़ारा देखा होगा. अगर वो अपने पर आ जाए तो शेर को उल्टे पांव भागने पर मजबूर कर सकती हैं. इसी बात की तस्दीक करने वाला एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है. इसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे.

शेरनियों के आगे भीगी बिल्ली बना शेर
वीडियो में आप देखेंगे कि नज़ारा एक जंगल सफारी का है. वहां पर एक गाड़ी खड़ी हुई है, जिसके पास ही शेरनियां बैठी हैं. इतने में दो शेर आते हैं और उनकी तरफ जाने लगते हैं. शेरनियां न जाने किस बात पर भड़क जाती हैं और इतनी आक्रामक होकर आती हैं कि एक शेर तो वहीं से लौट जाता है, जबकि दूसरे शेर पर वे सारी शेरनियां मिलकर टूट पड़ती हैं. इन्हें ऐसा करते देख शेर किसी तरह अपनी जान बचाकर भागता है.

लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट
इस वीडियो को यूट्यूब पर @LionSightings नाम के चैनल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोगों ने मज़ेदार कमेंट किए हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है – ‘शेरों के बीच की पारिवारिक कलह’. इस पर जवाब देते हुए एक यूज़र ने लिखा-‘इन्हें अपने फैमिली मैटर को निपटाने के लिए काउंसिलिंग की ज़रूरत है’. वहीं दूसरे यूज़र का कहना है – ‘एक शेर ने तो पहले ही उम्मीद छोड़ दी’. बहुत से यूज़र्स ने कहा कि औरतों का गुस्सा देखकर मर्द शेर भी नहीं झेल पाए.

homeajab-gajab

बीवियों के आगे एक न चली, जंगल के राजा की हुई घोर बेइज्ज़ती!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *