[ad_1]

किसी के भी जीवन के कुछ सबसे खुशहाल दिनों में से एक होता है उसकी शादी का दिन. इस दिन दूल्हा और दुल्हन काफी खुश होते हैं और इसे यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ दिलचस्प प्लान करते हैं. आप इससे जुड़े हुए तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर देखते भी होंगे. हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो ऐसे भी बहुत से काम कर जाते हैं, जो अपने आपमें नए हों.
हरियाणा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही शादी की फोटो को एक बैनर पर छपवाया. फिर इस पर ऐसी-ऐसी बातें लिखवाई कि देखने वाले दंग रह गए. दरअसल ये कोई शादी की सालगिरह या पत्नी के लिए सरप्राइज़ नहीं था. ये तो खुशहाली इस बात की थी कि पत्नी अब पूर्व पत्नी बन गई है.
पोस्टर पर छपवाया फोटो, फिर बताई तारीख
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें मंजीत नाम का शख्स दिख रहा है. उन्होंने साल 2020 में कोमल से शादी की. अब करीब 4 साल बाद उन्होंने अपनी शादी को खत्म कर दिया. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, मंजीत ने एक पोस्टर छपवाया. इसमें उनकी और उनकी पूर्व पत्नी की शादी की तस्वीर है. इसके साथ ही पोस्ट में शादी की तारीख और तलाक की तारीख लिखी गई है. कार्यक्रम में कई केक भी रखे गए हैं, जिन्हें मंजीत ने अपनी आजादी का जश्न मनाने के लिए काटा है. इतना ही नहीं वो एक पुतले के साथ दिख रहे हैं, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी की तरह सजाया है. इसके साथ वो फोटो भी खिंचा रहे हैं.
[ad_2]
Source link