[ad_1]
Last Updated:
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में शनिवार की रात हार्दिक पंड्या और स्मृति मंधाना के बीच मजेदार बातचीत हुई. स्टार ऑलराउंडर ने स्मृति मंधाना ने ड्रेसिंग रूम में प्ले करने वाले उनके टॉप-3 सॉन्ग के बारे में जानना चाहा, जिस …और पढ़ें
मंधाना किसके लिए सुनती है दर्द भरे नगमें, स्मृति के नए प्यार से मिलिए
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर्स के लिए शनिवार की रात मायानगरी में जश्न की रात थी. मुंबई में क्रिकेट के तमाम सितारे जमीं पर उतरे थे। भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार्स का जमावड़ा था। मौका था, बीसीसीआई के सालाना नमन अवॉर्ड्स का। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के साथ-साथ तनुष कोटियान सरीखे युवा प्लेयर्स को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भारतीय महिला टीम की दिग्गज बैटर स्मृति मंधाना और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।
साड़ी में सजी स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज के साथ सूट-बूट में हार्दिक पंड्या स्टेज पर बैठे थे और जब तीनों के बीच में बातचीत शुरु हुई तो हल्के फुल्के पल के बीच में हार्दिक ने स्मृति मंधाना से कुछ ऐसा पूछ जिससे उनके चेहरा खिलने लगा . सवाल स्मृति मंधाना की पसंद को लेकर था और जो जवाब मंधाना ने दिया उससे हर कोई हैरत में पढ़ गया.
मंधाना को क्यों पसंद है प्यार भरे नगमें
स्मृति मंधाना वैसे तो अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है पर वो स्टेज पर हार्दिक की बोलती बंद कर देंगी ऐसा किसी ने सोचा नहीं था. कूल डूड बने हार्दिक ने जब पूछा की ड्रेसिंग रुम में बजने वाले गानों में आपकी प्ले लिस्ट नें टॉप तीन गानें कौन से है तो स्मृति मंधाना ने कहा कि जो गानें उनको पसंद है वो ड्रेसिंग रूम में नहीं बजा सकते क्योंकि वो लव सांग और दर्द भरे गाने सुनती है और उनको अरिजीत के गानें बहुत पसंद है. स्मृति मंधाना ने कहा कि ड्रेसिंग रुम में वैसे तो ज्यादातर पंजाबी गाने बजते है जो हर कोई सुनता है . स्मृति मंधाना दर्द वाले गानें क्यों सुनती है इसका अंदाजा तो लगाया जा सकता है पर जेमिमा रॉड्रिक्स जैसे उनके जवाब पर हंसी थी वो कुछ और ही कहानी बयां करता है.
शिखर पर स्मृति
काली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में 2023-24 की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार जीता और जब वो ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंची तो तालियों के शोर से पूरा हॉल गूज पड़ा था । आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं स्मृति मंधाना ने 2024 कैलेंडर ईयर में चार शतक के साथ 743 रन बनाए हैं। 28 वर्षीय मंधाना ने 57.86 के औसत और 95.15 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी और उनके शाट्स में वैसे भी क्लासिकल म्यूजिक का एहसास होता है और और जब से उन्होंने संगीत में अपनी पसंद को सबके सामने रखा है उससे उनके क्लास का भी पता चलता है .
New Delhi,Delhi
February 02, 2025, 19:36 IST
[ad_2]
Source link