Headlines

बुजुर्ग यूट्यूबर ने बनाया चैनल का आखिरी वीडियो, सबको किया धन्यवाद, अगले दिन आई ऐसी खबर, सन्न रह गए लोग!

[ad_1]

Last Updated:

यूट्यूब पर अपने अनोखे आविष्कारों और DIY प्रयोगों से लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले मशहूर आविष्कारक और वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट मरे-स्मिथ का निधन उनके प्रशंसकों के लिए गहरा सदमा बन गया है. मगर उनके निधन का तरीका काफी हैरान करने वाला था.

बुजुर्ग यूट्यूबर ने बनाया चैनल का आखिरी वीडियो, सबको किया धन्यवाद, फिर...यूट्यूबर ने बनाया आखिरी वीडियो और फिर उठाया बड़ा कदम. (फोटो: Youtube/Robert Murray-Smith)

यूट्यूब पर सफलता पाना हर कंटेंट क्रिएटर का सपना होता है. लाखों सब्सक्राइबर्स, करोड़ों व्यूज और सफलता की चाहत हर किसी को होती है. एक बुजुर्ग यूट्यूबर इन सारे पैमानों में सफल था. मगर उसने तय किया कि वो वीडियो बनाना बंद करेगा. उसने एक आखिरी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया जिसे उसने अपना फाइनल वीडियो कहा. लोगों को लगा कि वो सिर्फ वीडियो बनाना बंद करने वाले हैं. पर जब अगले दिन उनकी खबर लोगों को मिली तो सब सन्न रह गए.

यूट्यूब पर अपने अनोखे आविष्कारों और DIY प्रयोगों से लाखों लोगों को प्रेरित करने वाले मशहूर आविष्कारक और वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट मरे-स्मिथ का निधन उनके प्रशंसकों के लिए गहरा सदमा बन गया है. 62 वर्षीय डॉ. मरे-स्मिथ ने अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले एक आखिरी वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे उन्होंने पहले से शेड्यूल कर दिया था. इस वीडियो में उन्होंने मुस्कराते हुए अपने दर्शकों से विदा लिया, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह विदाई हमेशा के लिए होगी. डॉ. रॉबर्ट मरे-स्मिथ का यूट्यूब चैनल Thinking and Tinkering विज्ञान, तकनीक में रुचि रखने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय था. उनके चैनल पर 2,500 से ज़्यादा वीडियो थे, जिन्हें करीब 8 करोड़ बार देखा जा चुका है. ऑफ-ग्रिड बैटरियों, भट्टियों, सेंट्रीफ्यूज, और डायमैग्नेटिक ग्रेफाइट जैसे जटिल विषयों को वह इतनी आसान भाषा में समझाते थे कि आम लोग भी उन्हें घर पर बनाने की हिम्मत कर पाते थे. उनका मकसद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना था, ताकि वे चीज़ों को खुद समझें और खुद बना सकें.

शख्स ने बनाया आखिरी वीडियो
26 सितंबर को अपलोड किए गए वीडियो का टाइटल था- My Last Video. इसमें डॉ. मरे-स्मिथ ने कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो होगा उन्होंने बताया कि अब वीडियो उन्हें “दोहराव वाले और थोड़ा उबाऊ” लगने लगे हैं और वह चाहते हैं कि चैनल को “ऊंचाई पर रहते हुए” ही अलविदा कहा जाए. उन्होंने अपने सब्सक्राइबर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुश्किल समय में उन्हें कम्यूनिटी से बहुत सच्चा और गहरा समर्थन मिला. वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उनके पुराने वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे और भविष्य में भी लोगों के लिए संदर्भ सामग्री बने रहेंगे. अंत में उन्होंने भावुक शब्दों में कहा- “कभी-कभार मुझे याद रखिए और चलिए, जब हम सब खुश हैं, तभी विदा लेते हैं.”

वीडियो के अगले ही दिन हो गई मौत
इस वीडियो के अगले ही दिन डॉ. मरे-स्मिथ की मौत हो गई. बाद में उनके भाई डेव स्मिथ ने एक वीडियो के ज़रिए यह जानकारी साझा की कि रॉबर्ट ने आत्महत्या की है. उन्होंने बताया कि रॉबर्ट अपनी पत्नी पैटी की मौत के बाद से गहरे दुख में थे. पैटी का निधन करीब डेढ़-दो साल पहले हुआ था और उस खालीपन से रॉबर्ट कभी उबर नहीं पाए. इसके अलावा हाल के महीनों में उनकी सेहत भी तेजी से गिर रही थी. उन्हें चलने-फिरने में काफी दर्द होता था, जिसने उनके अवसाद को और बढ़ा दिया. डेव स्मिथ ने यह भी बताया कि परिवार ने कई बार रॉबर्ट से उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अक्सर कहते थे- “मैं ठीक हूं, सब ठीक है.” जब इस पर ज़ोर दिया जाता, तो वह बातचीत से बचने लगते. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखने वाला खुशमिज़ाज और ऊर्जावान चेहरा दरअसल एक ऐसा मुखौटा था, जिसके पीछे गहरी पीड़ा छिपी हुई थी. रॉबर्ट की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके यूट्यूब चैनल पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

बुजुर्ग यूट्यूबर ने बनाया चैनल का आखिरी वीडियो, सबको किया धन्यवाद, फिर…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *