Headlines

बुढ़ापे की दहलीज पर जागी बच्चा पैदा करने की ख्वाहिश, 48 की उम्र में मां बनी महिला, अब हो रहा पछतावा!

[ad_1]

Last Updated:

लंदन की रहने वाली 53 साल की रेशियल रिगबी (Rachel Rigby) जब 48 साल की थीं, तब उनका मां बनने का मन हुआ. मीडिया पर अपना सफल करियर बनाने के लिए उन्होंने मदरहुड को ताक पर रख दिया था. अब जब वो ज्यादा उम्र में…और पढ़ें

बुढ़ापे की दहलीज पर जागी बच्चा पैदा करने की ख्वाहिश, 48 की उम्र में मां बनी!

महिला ने 48 साल की उम्र में मां बनने का सुख उठाया. (फोटो: Rachel Rigby)

हाइलाइट्स

  • 48 की उम्र में महिला बनी मां, अब हो रहा पछतावा
  • बुढ़ापे में मां बनने के कारण हो रहीं स्वास्थ्य समस्याएं
  • लोग महिला को बच्ची की दादी समझने की गलती करते हैं

इंसान को शादी कब करनी है, कब नहीं, ये उनका व्यक्तिगत मामला है, पर शादी करने की या माता-पिता बनने की समाज द्वारा एक उम्र तय की गई है, जो कई मायनों में सही है. हालांकि, आज-कल लोगों को समाज द्वारा बनाए गये नियम गलत लगते हैं, इस वजह से कम उम्र में मां-बाप बनने की सलाह भी लोगों को गलत लगता है. वो पैरेंटहुड को टालते हैं और बुढ़ापे की दहलीज तक पहुंचने पर जब उन्हें बच्चा पैदा करने का ख्याल आता है, तब काफी देर हो जाती है. हाल ही में एक इंग्लैंड की महिला ने भी अपने इसी पछतावे के बारे में बताया. वो 48 साल (48 12 months outdated girl develop into mom) की तलाकशुदा महिला थी, जब उसका मन हुआ कि वो बच्चा पैदा करे. उसने आईवीएफ के जरिए कर भी लिया, पर अब उसे पछतावा हो रहा है.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार लंदन की रहने वाली 53 साल की रेशियल रिगबी (Rachel Rigby) जब 48 साल की थीं, तब उनका मां बनने का मन हुआ. मीडिया पर अपना सफल करियर बनाने के लिए उन्होंने मदरहुड को ताक पर रख दिया था. पर जब उनके पति ने बोला कि वो बच्चा नहीं चाहता है, तो रेशियल ने उसे तलाक दे दिया और 46 साल की उम्र में प्राग जाकर 7 लाख रुपये खर्च किए और प्राइवेट आईवीएफ ट्रीटमेंट करवाया. उन्होंने एक दोस्त से स्पर्म लिया, जिससे वो प्रेग्नेंट हुईं.

48 साल में मां बनी महिला
तब उन्होंने सिर्फ बच्चा चाहिए था, इस वजह से उन्होंने अपनी उम्र के बारे में नहीं सोचा. 48 साल की उम्र में वो मां बनीं और अपनी बेटी एना को जन्म दिया. अब एना 5 साल की हो चुकी है और रेशियल भी 53 साल की हैं पर अब उन्हें देर से बच्चा पैदा करने के निर्णय पर पछतावा होता है. वो इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि जब एना को उनकी जरूरत है, वो बूढ़ी हो रही हैं, उनका शरीर उतना एक्टिव नहीं है, जितना पहले था. 2024 में डॉक्टरों ने बताया कि रेशियल को अर्थराइटिस की समस्या है. इसके अलावा एक आंख में मोतियाबिंद है और घुटनों में भी समस्या हो गई है.

अब समझ आ रहे ज्यादा उम्र में मां बनने के नुकसान
उन्होंने वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि जो रुपये उन्हें अपनी बेटी पर या अपने रिटायरमेंट के दौरान खर्च करने चाहिए थे, वो रुपये उन्हें अपनी बीमारी पर खर्च करना पड़ रहा है. लोग उन्हें एना की दादी समझ लेते हैं. कई बार उन्हें ये सुनकर शर्मिंदगी महसूस होती है. उन्होंने कहा कि वो एना को बहुत प्यार करती हैं पर ज्यादा उम्र में मां बनने के कई नुकसान हैं जो उन्हें अब समझ आ रहे हैं.

homeajab-gajab

बुढ़ापे की दहलीज पर जागी बच्चा पैदा करने की ख्वाहिश, 48 की उम्र में मां बनी!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *