Headlines

बूढ़े की गोद में बैठी जवान लड़की, कैमरा लेकर पहुंचे अनजान लोग, फिर दादाजी ने डाली कमर में हाथ और…

[ad_1]

Last Updated:

वायरल हो रहे इस वीडियो को दिल्ली का बताया जा रहा है, जिसमें एक जवान लड़की बूढ़े की गोद में बैठी है. तभी वहां पर अनजान लोग कैमरा लेकर पहुंच गए. उनके रिश्ते के बारे में सवाल पूछने लगे, तो दादा जी भड़क गए. फिर उन्…और पढ़ें

बूढ़े की गोद में बैठी जवान लड़की, कैमरा लेकर पहुंचे अनजान लोग, फिर दादाजी ने..

हमारे समाज में जब लड़के-लड़की की शादी करवाई जाती है, तो दोनों के बीच उम्र के अंतर का भी खास खयाल रखा जाता है. ज्यादातर लड़की वाले अपनी बेटी के लिए ऐसा दूल्हा खोजते हैं, जो उनसे ज्यादा से ज्यादा चार-पांच साल बड़ा हो. हालांकि, कई बार घर-परिवार अच्छा होता है, तो बड़ी उम्र के लोगों से भी शादी करवा दी जाती है. लेकिन ऐसी शादियां अक्सर लड़कियों को पसंद नहीं आती. लेकिन धीरे-धीरे जमाना बदल रहा है. देश-दुनिया में कई ऐसी लड़कियां सामने आ रही हैं, जिन्हें अपने पिता और दादाजी की उम्र वाले लोगों से प्यार हो जा रहा है. तो कुछ महिलाओं को अपने बेटे की उम्र के लोगों से प्यार हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही जोड़ी से मिलवाने जा रहे हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक जवान लड़की बूढ़े की गोद में बैठी है. अनजान लोग कैमरा के सामने जब उनके रिश्तों के बारे में पूछते हैं, तो दादाजी भड़क ही जाते हैं. बाद में वो लड़की के कमर में हाथ डाल देते हैं.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को एसजेएस फाउंडेशन (SJS Foundation) ने शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दादाजी दिल्ली के पार्क में खूबसूरत जवान लड़की को अपनी गोद में बैठा रखे हैं. तभी कुछ अनजान लोग इनके पास पहुंच जाते हैं. बूढ़ा शख्स उन लोगों से तुरंत पूछता है कि हो कौन? लेकिन कैमरे के साथ पहुंचे अनजान लोग उल्टे उनसे पूछते हैं कि ये लड़की कौन है? इस पर जवाब देते हुए बूढ़ा शख्स कहता है कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है. तभी बीच में लड़की बोलती है कि बॉयफ्रेंड में उम्र नहीं देखी जाती. इसके बाद उन लोगों से कुछ बात होती है, जिससे दादाजी भड़क जाते हैं. वो तुरंत चिल्ला-चिल्लाकर कैमरा बंद करने को कहने लगते हैं. इस बीच लड़की अचानक अपना जैकेट उतारने लगती है. ऐसा देखते ही वो लोग पूछते हैं कि कपड़े क्यों उतार रही? इस पर लड़की कहती है कि गर्मी लग रही है, अब बताओ? बूढ़े शख्स और लड़की से अनजान लोगों की बहस होती है, इस बीच दादाजी तुरंत लड़की के कमर पर हाथ रख देते हैं. लेकिन सवालों का दौर खत्म नहीं होता.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *