Headlines

बेटों को पढ़ाने-लिखाने में बीती जवानी, खुद के लिए नहीं जोड़ा एक भी पैसा, बुढ़ापे में लड़कों ने सड़क पर फेंका

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर मुंबई की सड़कों पर मौत का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग का वीडियो शेयर किया गया. जब इस बुजुर्ग की कहानी पता चली तो लोगों की आंखें भर आई.

बेटों को पढ़ाने में बीती जवानी, नहीं जोड़ा एक भी पैसा, बुढ़ापे में देखे ऐसे दिन

बुढ़ापे में बाप को आराम देने की जगह सड़क पर मरने के लिए फेंका (इमेज- सोशल मीडिया)

एक मां-बाप अपनी जिंदगी का सारा हिस्सा अपने बच्चों की परवरिश पर खर्च कर देता है. ये सच है कि बच्चे को मां जन्म देती है. उसे दूध पिलाती है लेकिन इसके पीछे जो ढाल बनकर खड़ा रहता है, वो है पिता. पिता अपनी सारी जिंदगी बच्चे को उसकी जरुरत की चीजें देने में खपा देता है. बच्चे की हर डिमांड को पूरा करने पर ही उसे असली ख़ुशी मिलती है.

लेकिन अब कलियुग चल रहा है. यहां एक पिता भले ही अपने बच्चे की परवरिश में सारी जिंदगी लगा देता है लेकिन कुछ स्वार्थी बच्चे बुढ़ापे में उन्हें ही नर्क दिखा देते हैं. मुंबई के धारावी के पास सड़कों पर लोग कुछ दिनों से एक बुजुर्ग को देख रहे थे. ये बुजुर्ग बिना कुछ खाए-पिए सड़कों पर लेटा नजर आ रहा था. जब उसकी कहानी पता चली तो लोगों ने उसके बच्चों को कोसना शुरू कर दिया.

बेटों ने सड़क पर छोड़ा
शख्स को उसके बेटे ही बुढ़ापे में सड़क पर छोड़ गए थे. बुजुर्ग के मुताबिक़, उसके दो बेटे हैं. एक चार साल से लंदन में है जबकि दूसरा वकील है. दोनों ही उसकी देखभाल से पल्ला झाड़ चुके हैं. ऐसे में वो आखिरकार सड़क पर रहने को विवश हो गए. बुजुर्ग को सड़क पर देख एक एनजीओ उन्हें अपने साथ ले गए. जहां बुजुर्ग को नहला-धुलाकर अच्छे कपड़े पहनाए गए. इसके साथ ही उन्हें रहने के लिए भी जगह दी गई.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *