[ad_1]
Last Updated:
Dhurandhar box office collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ तबाही मचा रही है. लोग इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका असर फिल्म की कमाई में साफ नजर आ रहा है. हर दिन यह स्पाई थ्रिलर फिल्म दनादन नोट छाप रही है. छठवें दिन भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है और अब भारत में फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुका है.
हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’.नई दिल्ली. रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. स्पाई-थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और हर दिन दनादन नोट छाप रही है. सिर्फ तीन दिनों में ही ‘धुरंधर’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी थी और अब तेजी से 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. वीकडेज में भी फिल्म डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पिछले 6 दिनों में भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
180 करोड़ के पार हुआ ‘धुरंधर’ का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, बुधवार को ‘धुरंधर’ ने 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वैसे यह अर्ली स्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिल सकता है. इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई भारत में 180 करोड़ हो गई है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो गुरुवार को फिल्म भारत में 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार देगी.
धुरंधर की कमाई भारत में (करोड़ रुपये में)
- पहला दिन- 28 करोड़
- दूसरा दिन-32 करोड़
- तीसरा दिन- 43 करोड़
- चौथा दिन- 23.25 करोड़
- पांचवां दिन- 27 करोड़
- छठवां दिन – 26.50 (अर्ली एस्टीमेट)
- टोटल- 180.00 करोड़
पाकिस्तान के ल्यारी में सेट है ‘धुरंधर’ की कहानी
बताते चलें कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ एक्शन से भरपूर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. आदित्य धर ने फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, विशेष रूप से यह पाकिस्तान के ल्यारी में अंडरवर्ल्ड और वहां पर भारत की खुफिया एजेंसी के मिशन से जुड़ी घटनाओं को बयां करती है. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस का किरदार में नजर आते हैं, जो ल्यारी जो ल्यारी के खतरनाक गैंग घुसपैठ करता है. इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे अहम किरदारों नजर आते हैं.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
[ad_2]
Source link