Headlines

बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह: सियासी विरासत छोड़ बनाई फिल्मी पहचान

[ad_1]

Last Updated:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते ने साल 2009 में एक्टिंग डेब्यू किया. पिता और दादा की सियासी विरासत को छोड़कर उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपनी नई राह तलाशी. अक्सर पर्दे पर विलेन बन दर्शकों …और पढ़ें

MP के पूर्व CM का पोता, सियायत की विरासत छोड़ एक्टिंग में रखा कदम

एक्टर पर्दे पर विलेन के रोल में ही नजर आए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sufisoul)

हाइलाइट्स

  • अरुणोदय सिंह ने 2009 में फिल्म ‘सिकंदर’ से बॉलीवुड में कदम रखा.
  • अरुणोदय सिंह, MP के पूर्व CM अर्जुन सिंह के पोते हैं.
  • कुत्तों की लड़ाई के कारण अरुणोदय की शादी 3 साल में टूट गई.

नई दिल्ली.  एक्टिंग हो या बिजनेस अक्सर नामी परिवार से आने वाले लोग अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उसी इंडस्ट्री में किस्मत आजमाते हैं. लेकिन आज आपको जिस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्होंने सियासत का भरा-पूरा मैदान छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई. पर्दे पर अक्सर अपनी हरकतों के लिए हीरो से पिटने वाला ये एक्टर राजनीति के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखता है. बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह ने साल 2009 में फिल्म ‘सिकंदर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

वो अपने करियर के दौरान ‘जिस्म 2’, ‘मैं तेरा हीरो’, आइशा, ये साली जिंदगी, मिस्टर एक्स, मोहेंजोदारो जैसी कई फिल्मों में नजर आए. लेकिन इन सभी फिल्मों में एक सामानता है कि एक्टर अक्सर पर्दे पर विलेन बन ही नजर आते हैं. बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं. उनके पिता अजय अर्जुन सिंह 5 बार कॉन्ग्रेस से सांसद रहे हैं.

एक्टिंग में बनाई अलग पहचान
सियासत के गलियारों में दशकों पुरानी विरासत छोड़कर अरुणोदय सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने साल 2009 में ‘सिकंदर’ से एक्टिंग डेब्यू किया और वो अपने परिवार से अलग अपनी खुदकी पहचान बनाने में जुट गए.

कॉलेज में लगा एक्टिंग का चस्का
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पॉलिटिकल परिवार में जन्में एक लड़के को एक्टिंग का चस्का कब और कहां लगा. बता दें, अरुणोदय सिंह ने विदेश से पढ़ाई की है और कॉलेज के दिनों के दौरान ही उन्हें एक्टिंग के कीड़े ने काटा. स्टेज पर ड्रामा करते-करते वो एक्टिंग की राह पर इतना आगे निकल गए कि वापसी मुश्किल हो गई.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *