[ad_1]
Last Updated:
Aamir Khan Fees: सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने फीस चार्ज करना बंद कर लिया है. वह ऐसा पिछले 20 सालों से कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है, तो वह फी…और पढ़ें
सुपरस्टार ने बताया फिल्मों से कमाई करने का अपना अलग तरीका.
हाइलाइट्स
- सुपरस्टार ने पिछले 20 सालों से फीस लेना बंद कर दिया है.
- फिल्म सफल होने पर लेते हैं प्रॉफिट में हिस्सा.
- मूवी के फ्लॉप होने पर नहीं होती कुछ भी कमाई.
नई दिल्ली. आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. वह पिछले 37 सालों से ऑडियंस को अपने अलग-अलग किरदारों के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में आमिर खान ने बताया कि वह किसी भी फिल्म में काम करने के लिए फीस नहीं लेते हैं. अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाती है, तो वह प्रॉफिट में शेयर लेते हैं, लेकिन उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई, तो वह कुछ भी नहीं कमाते हैं.
एबीपी न्यूज के एक इवेंट में आमिर खान ने बताया कि पिछले दो दशकों से उन्होंने एक्टर के तौर पर फीस लेना बंद कर दिया है. इसके बजाय वह केवल तभी कमाते हैं, जब फिल्म अच्छा परफॉर्म करती है. उन्होंने अपनी फीस को लेकर चौंकाने वाला करते हुए कहा, ‘पिछले 20-21 साल से मैं फिल्म करने की कोई फीस नहीं लेता. तो अगर आपको फिल्म पसंद आती है, तो मैं कमाता हूं और अगर नहीं आती तो मैं भी नहीं कमाता हूं.’
आमिर खान ने बताया कमाई का तरीका
आमिर खान ने आगे कहा, ‘मेरी फिल्म कितनी पसंद की जाती है, उस पर मेरी कमाई निर्भर करती है. कमाई का जो सबसे पुराना तरीका है, मैं उसके सबसे ज्यादा नजदीक हूं. उससे मुझे फ्रीडम बहुत मिलती है. मैं अलग-अलग सब्जेक्ट्स पर फिल्में बना सकता हूं. अब जैसे कोई फिल्म 200 करोड़ की बन गई, तो आप कैसे उस बजट रिकवर करेंगे? मुझे वो तनाव नहीं होता है. हमें सिर्फ 10-15 करोड़ रुपये कमाने हैं.’ हालांकि, फिल्म के प्रॉफिट में बड़ा हिस्सा लेकर आमिर खान मोटी कमाई कर लेते हैं.
फ्लॉप फिल्मों पर क्या बोले आमिर खान?
उन्होंने बताया कि जब उनकी पिछली दो फिल्में ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ नहीं चली तो उन पर क्या असर पड़ा था. आमिर खान ने कहा, ‘मुझे बहुत दुख हुआ. मैं बहुत इमोशनल आदमी हूं. मुझे लगता है कि ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान शायद कमजोर फिल्म थी. ये मेरा मानना है कि जो हम लोग बनाने चले थे, उसे उस तरीके से नहीं बना पाए. लाल सिंह चड्ढा में मैंने शायद अच्छा परफॉर्म नहीं किया. ओरिजल वर्जन में टॉम हैंक्स ने कितना अच्छा काम किया था.’
इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आ रहे हैं. इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और दर्शील सफारी जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर आर स प्रसन्ना हैं. साल 2023 में ‘सितारे जमीन पर’ का ऐलान किया गया था. चर्चा है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे सकती है.
February 23, 2025, 12:56 IST
[ad_2]
Source link