[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड में कामयाबी को अक्सर हिट फिल्मों से तौला जाता है. जो स्टार बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला, उसे फ्लॉप कहकर भुला दिया जाता है. लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिनकी फिल्में भले ही न चली हों, लेकिन बिजनस की दुनिया के वह धनकुबेर हैं. आज उनकी गिनती अरबों की संपत्ति वाले लोगों में होती है. हम आपको ऐसे ही 6 एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भले ही फिल्मों में फ्लॉप रहे, लेकिन कमाई में इतिहास रचा है.

नई दिल्ली. अक्सर किसी एक्टर की कामयाबी उसकी हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आंकी जाती है. अगर फिल्में नहीं चलीं तो उसे फ्लॉप करार दिया जाता है. देखते ही देखते वह धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से गायब भी हो जाते हैं. लेकिन कुछ एक्टर्स हार नहीं मानते, किस्मत भले ही फिल्मों में साथ नहीं दे पाई, लेकिन वह बिजनस की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित करते हैं और आज वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं.

इनमें सबसे पहले हैं कुमार गौरव, अपने दौर के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे. साल 1981 में फिल्म ‘लव स्टोरी’ से डेब्यू करते ही वह रातोंरात स्टार बन गए थे. लेकिन इसके बाद लगातार फ्लॉप देकर एक्टिंग की दुनिया से ओंझल हो गए. इसके बाद बिजनस में उन्होंने अपना दमखम दिखाया. कुमार गौरव का मालदीव में कंस्ट्रक्शन बिजनस है. वह क्रिप्टो बैंकिंग प्लेटफॉर्म Cashaa और ऑक्सिस ग्रुप के फाउंडर हैं. इसके अलावा वह ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनी ‘आइलैंड ग्रुप’ के चेयरमैन हैं.

दूसरे हैं चोपड़ा परिवार से आए, उदय चोपड़ा जो कि साल 2000 में ‘मोहब्बतें’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में आए थे. इसके बाद वह ज्यादातर मल्टीस्टारर फिल्मों में ही नजर आए. बावजूद इसके उन्हें सफलता नहीं मिली.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उदय चोपड़ा ने एक्स पर लिखा था, “मेरा अकाउंट डिएक्टिवेट करना मौत के सबसे करीब था, जितना मैं जा सकता था. कमाल का अनुभव था! शायद जल्द ही हमेशा के लिए कर दूं.” हालांकि, एक घंटे बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन चिंता बनी रही.

तीसरे हैं जब जायद खान जिन्होंने फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. शाहरुख खान के साथ भी काम किया. लेकिन लगातार फ्लॉप होता चला गया. इसके बाद जायद खान ने बिजनेस में अपना हुनर आजमाने गए और आज वह अपने दौर के कई एक्टर्स से ज्यादा अमीर हो गए. जायद खान ने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक हिट दी और बाकी सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई. साल 2024 में’ईटी नाऊ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जायद खान की नेट वर्थ 1500 करोड़ रुपये थी.

जाने माने प्रोड्यूसर कुमार तौरानी के बेटे गिरीश कुमार ने साल 2013 में श्रुति हासन के साथ फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से बॉलीवुड में एंट्री ली. पहली फिल्म फ्लॉप होते ही करियर भी डूबता ही चला गया. इसके बाद एक्टिंग छोड़ वह गिरीश कुमार टिप्स इंडस्ट्रीज में COO बन गए. उनकी कंपनी का मार्केट कैप 10,000 करोड़ रुपये तक बताया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरीश कुमार की नेट वर्थ 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

बॉलीवुड के हैंडसम हंक स्टार डिनो मोरिया फिल्म ‘राज’ में बिपाशा संग उनकी जोड़ी ऐसी हिट हुई थी कि वह रातोंरात स्टार बन गए थे.इसके बाद उन्होंने 22 फ्लॉप फिल्में दी. इसके बाद उन्होंने कूल माल’ नाम की मर्चेंडाइज कंपनी शुरू की. फिर एक जूस ब्रांड ‘द फ्रेश प्रेस’ की शुरुआत की.अब उनका ये बिजनेस काफी देशों में फैला है. उनकी नेट वर्थ करीब 150 करोड़ बताई जाती है.

धर्मेंद्र के भतीजे जो उनके बेहद करीब थे, वो हैं अभय देओल. फिल्म ‘सोचा ना था’ से डेब्यू किया. इंड्ट्री में अपनी ठीक ठाक जगह भी बनाई. फिर भी वो सफलता नहीं मिली जिसका इंतजार था. अब वह भी एक्टिंग से दूरहैं. लेकिन देओल परिवार के सबसे अमीर सदस्यों में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभय देओल की नेट वर्थ 400 करोड़ रुपयेबताई जाती है.
[ad_2]
Source link