Headlines

बॉलीवुड से साउथ तक पिटेगा अजय देवगन का डंका, लेकर आ रहे हैं दिमाग हिला देने वाली फिल्म, 2 साल लोग कर रहे इंतजार

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड में यूं तो कई फिल्मों के सीक्वल का इंतजार फैंस को हैं. लेकिन एक ऐसी फिल्म है, जिसके अब तक दो सीक्वल अब तक अलग-अलग बाषा में बन चुके हैं और हर बार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा दिया. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स इस फिल्म में नजर आए. अब फिल्म के तीसरे सीक्वल पर बात हो रही है, जिस पर खुद मोहनलाल ने चुप्पी तोड़ी है.

मोहनलाल इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘बरोज 3D’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ‘दृश्यम 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक्टर ने कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं. इंडिया टुडे डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू में, साउथ सुपरस्टार ने बताया कि वह अजय देवगन के साथ क्रॉसओवर फिल्म बनाने के विचार के लिए भी तैयार हैं.

‘मैं इसके लिए दुआ करूंगा’
जब मोहनलाल से पूछा गया कि क्या ‘दृश्यम’ का ऐसा क्रॉसओवर संभव है, जिसमें वह और अजय देवगन दोनों हों. तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई आइडिया नहीं है. होने दो. मैं भी इसके लिए दुआ करूंगा.

‘दृश्यम 3’ एक बड़ा सिरदर्द है
‘दृश्यम 3’ पर बात करते हुए मोहनलाल ने कहा, ‘मुझे कोई आइडिया नहीं है. यह प्रोसेस में है, पाइपलाइन में है. एक अच्छा सीक्वल लाना इतना आसान नहीं है. यह एक बड़ी चुनौती है. तीसरा सीक्वल उनके लिए, निर्देशक के लिए और हम सभी के लिए एक बड़ा सिरदर्द है. लेकिन हम प्रोसेस में हैं. यह किसी दिन होगा, मैं भी इसके होने की दुआ कर रहा हूं.’

फिल्म के दूसरे सीक्वल ने पीटे थे 300 करोड़
‘दृश्यम 2’, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया था. इसके हिंदी रीमेक में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने अभिनय किया था. नवोदित निर्देशक अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई, जिसने दुनिया भर में ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

हिंदी में भी रिलीज हुई है ‘बरोज’
वहीं बात करें मोहनलाल की नवीनतम रिलीज ‘बरोज’ की, तो ये एक मलयालम फैंटेसी थ्रिलर है, जिसमें सुपरस्टार मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ फिल्म में साथ ही माया राव वेस्ट, सीजर लोरेंटे रैटन, इग्नासियो माटेओस, कलिरोई त्ज़ियाफेटा, नेरिया कामाचो और तुहिन मेनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का हिंदी संस्करण 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है. वहीं, अजय देवगन जल्द ‘आजाद’ में नजर आएंगे.

Tags: Ajay Devgn, South cinema

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *