[ad_1]
Last Updated:
25 साल की एस्टेला (Estella Kyriacou) लंदन के क्लैपहैम में रहती हैं. उन्हें आर्कनोफोबिया है, यानी मकड़ियों का भयंकर डर. पिछले साल अचानक जब उन्हें उनके कमरे में मकड़ दिखी, तो वो इतना ज्यादा डर गईं कि अपनी रूममेट …और पढ़ें
लड़की बिस्तर पर टेंट लगाकर सोती है. (फोटो: Estella Kyriacou/SWNS)
भारत के लगभग किसी भी शहर में आप जाएंगे, तो आपको सड़क किनारे लोग चेन वाली मच्छरदानी बेचते नजर आ जाएंगे. ये मच्छरदानी हर साइज की मिलती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये बनाई जाती है. भारत में लोग इसे बखूबी जानते-समझते हैं. पर लगता है कि विदेशों में लोग नहीं जानते कि ये मच्छरदानी है और किस काम आती है. हाल ही में एक ब्रिटिश लड़की (Girl sleep in mosquito web) ने बताया कि उसे एक कीड़े से डर लगता है, जिससे बचने के लिए वो बिस्तर पर टेंट लगाकर सोती है. हालांकि, जिसे वो टेंट बता रही है, वो वही मच्छरदानी है जो भारत के लाखों-करोड़ों घरों में लोग हर रात अपने घरों में लगाते हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 25 साल की एस्टेला (Estella Kyriacou) लंदन के क्लैपहैम में रहती हैं. उन्हें आर्कनोफोबिया है, यानी मकड़ियों का भयंकर डर. पिछले साल अचानक जब उन्हें उनके कमरे में मकड़ दिखी, तो वो इतना ज्यादा डर गईं कि अपनी रूममेट इमोगन क्लार्क के कमरे में कुछ वक्त तक सोने लगीं. धीरे-धीरे उन्होंने हिम्मत जुटाई और वो अपने कमरे में लौट गईं.
लड़की को मकड़ियों से बहुत डर लगता है. (फोटो: Estella Kyriacou/SWNS)
मकड़ियों से बचने के लिए लड़की मच्छरदानी में सो रही
पर उसके बाद उन्होंने मकड़ियों से बचने के लिए कई तरह के तरीके अपनाए. उन्होंने अमेजन से एक मच्छरदानी मंगवाई, जिसे वो टेंट कहती हैं. उसे उन्होंने अपने गद्दे में फिक्स कर लिया और उसी के भरोसे अब वो किसी भी तरह के कीड़े से बचती हैं. अब करीब 4 महीनों से वो उसी मच्छरदानी में सो रही हैं. आपको बता दें कि एस्टेला एक लॉ स्टूडेंट हैं. उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने टेंट में सोना शुरू किया है, तब से उन्होंने एक भी मकड़ी को अपने आसपास नहीं देखा.
4 महीनों से मच्छरदानी में सो रही लड़की
उन्होंने बताया कि वो और उनकी रूममेट इमोगन भी मकड़ी से बहुत डरती हैं और उनके अंदर इतनी हिम्मत नहीं है कि वो मकड़ी को बाहर कर सकें. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें पागल समझ सकते हैं, पर वो मकड़ी से इतना ज्यादा डरती हैं कि मच्छरदानी के अंदर सोते-सोते उन्हें उसकी आदत पड़ गई है. उनका मानना है कि अगर कोई साइकोलॉजिस्ट या साइकैट्रिस्ट उनकी इन हरकतों को देख लेगा तो बिल्कुल भी खुश नहीं होगा.
February 22, 2025, 08:16 IST
[ad_2]
Source link