Headlines

ब्रिटेन कपल ने 43 हजार में की शादी, बचाए पैसों से करेंगे दो हनीमून

[ad_1]

Last Updated:

26 साल की एली और 27 साल के एलेक्स हाल ही में शादी के बंधन में बंधे. जब वो शादी की तैयारियां कर रहे थे, तब उन्होंने पूरा खर्चा जोड़ा तो उन्हें समझ आया कि उन्हें कम से कम 10 हजार डॉलर (साढ़े 8 लाख रुपये) तक खर्च …और पढ़ें

शादी में कपल को नहीं करना था ज्यादा खर्च, किया ऐसा जुगाड़!

कपल ने बहुत दिमाग लगाकर शादी में कम से कम खर्चा किया. (फोटो: Jam Press)

भारत में शादी का मतलब होता है हफ्ते भर का जश्न जिसमें अलग-अलग रस्में होती हैं, मेहमान आते हैं, उनके लिए तैयारियां की जाती हैं. शादी में दूल्हा-दुल्हन के अपने कई खर्चे होते हैं, खाने-पीने से लेकर बैंड बाजे तक पर लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं. अगर आप आज के वक्त में साधारण शादी भी करने जाएंगे तो कम से कम 10 लाख रुपये तो खर्च हो ही जाएंगे. मगर ब्रिटेन के एक कपल को शादी में इतना खर्च नहीं करना था. उन्हें साधे ढंग से शादी करनी थी. बस इस वजह से इस कपल ने ऐसा जुगाड़ किया कि वो 43 हजार रुपयों में ही निपट गए.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 26 साल की एली और 27 साल के एलेक्स हाल ही में शादी के बंधन में बंधे. जब वो शादी की तैयारियां कर रहे थे, तब उन्होंने पूरा खर्चा जोड़ा तो उन्हें समझ आया कि उन्हें कम से कम 10 हजार डॉलर (साढ़े 8 लाख रुपये) तक खर्च करना पड़ जाएगा. वो इतने रुपये खर्च करने के लिए तैयार नहीं थे. इस वजह से उन्होंने एक अलग आइडिया सोचा.

कपल ने शादी में बचा लिए पैसे
कपल ने सिर्फ अपनी सबसे नजदीकी फैमिली को बुलाया, दो गवाहों को तैयार किया और सीधे घर के पास वाले मैरिज ब्यूरो में पहुंच गए. उनकी शादी सिर्फ 70 डॉलर (6 हजार रुपये) में निपट गई. अब जब बारी आए खाने-पीने की तो कपल ने गोल्डन आर्क्स शॉप से चीज बर्गर खरीद लिया और वही परिवार वालों का खाना हो गया. एली पहले से ही 2 बच्चों की मां हैं. उन्हें द जैम वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वो सिर्फ शादी करना चाहती थीं, मेहमानों को खुश करने के लिए खर्चा नहीं करना चाहती थीं. इस वजह से वो एक दिन में लाखों रुपये खर्च करने के पक्ष में नहीं थीं.

पैसे बचाकर दो हनीमून पर जाएगा कपल
रेजिस्ट्रार के पास जाने के लिए एली ने एक लंबा, सफेद गाउन पहना था, जिसकी कीमत 300 डॉलर (26 हजार रुपये) थी वहीं एलेक्स, जो एक फुटबॉल प्लेयर हैं, ने 200 डॉलर (17 हजार रुपये) का सूट पहना था. इस तरह कपल ने अपने ऊपर लगभग 43 हजार रुपये खर्च किए. इस तरह उन्होंने जो पैसे बचाए, वो उनके दो हनीमून पर खर्च होंगे. पहला होगा मिनी हनीमून जो पैरिस में होगा और फिर बड़ा हनीमून दुबई में होगा जहां वो 1 हफ्ते के लिए जाएंगे. कपल अब घर खरीदने में भी समझदारी दिखाएंगे और उसमें भी बचत करेंगे.

homeajab-gajab

शादी में कपल को नहीं करना था ज्यादा खर्च, किया ऐसा जुगाड़!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *