Headlines

ब्रेकअप के बाद अरबपति बॉबी सपतुरा ने एशिया का सबसे बड़ा नाइट क्लब बुक किया.

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बॉबी सपतुरा एक शेफ थे, पर अब वो एक इंटरनेट पर्सनैलिटी बन गए हैं. बॉबीज़ बर्गर नाम का उनका एक बर्गर रेस्टोरेंट है. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नाइट क्लब में बैठे ह…और पढ़ें

अरबपति लड़के का हुआ ब्रेकअप, किराये पर लिया एशिया का सबसे बड़ा नाइट क्लब!

शख्स नाइट क्लब में रोता नजर आया. (फोटो: Instagram/supercoolben)

इंसान का जब दिल टूटता है, तो भले आवाज नहीं होती, पर दर्द बहुत होता है. इसी वजह से ब्रेकअप बहुत मुश्किल होते हैं और उससे बाहर निकलना उतना ही मुश्किल होता है. बहुत से लड़के-लड़कियां ब्रेकअप (Man rent night time membership for break up) को झेल लेते हैं, पर कई तो रो-रोकर अपनी तबीयत ही बिगाड़ लेते हैं. ऐसे समय में अकेले में रोना सबसे आराम देने वाली बात होती है. ऐसा ही एक अरबपति ने भी किया. इस अरबपति लड़के का ब्रेकअप हुआ तो उसने एशिया का सबसे बड़ा नाइट क्लब ही बुक कर लिया. वहां पार्टी करने की जगह वो अकेले बैठकर रोता दिखा और डीजे उसका फेवरेट गाना बजाता रहा.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बॉबी सपतुरा एक शेफ थे, पर अब वो एक इंटरनेट पर्सनैलिटी बन गए हैं. बॉबीज़ बर्गर नाम का उनका एक बर्गर रेस्टोरेंट है. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नाइट क्लब में बैठे हैं. ये नाइट क्लब कोई मामूली नहीं है, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा नाइट क्लब, THE H CLUB SCBD है जो इंडोनेशिया में है. बॉबी खुद भी इंडोनेशिया के ही हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *